नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- तिहाड़ में प्रिंस तेवतिया और टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के बाद से काफी किरकिरी हो रही है। ऐसे में अब जेल प्रशासन ने छवि सुधारने के लिए गुरुवार को 99 जेलकर्मियों का तबादला कर दिया। प्रशासन ने उप अधीक्षक सहित सहायक अधीक्षक, हेड वार्डर, वार्डर, हेड मेट्रन, वार्डर को दूसरे जेल में भेज दिया है। कुछ जेलकर्मियों को मुख्यालय भेजा गया है। तबादले से पहले जेल महानिदेशक संजय बेनीवाल ने सभी अधीक्षकों के साथ बैठक की थी। इसमें कार्यक्षमता के मुताबिक जेलकर्मियों की तैनाती की बात कही गई थी।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दिनेश देवी को जेल संख्या एक के साथ जेल संख्या तीन का भी प्रभार सौंपा गया है। उपाधीक्षक संजय गुप्ता को जेल संख्या 15 से जेल संख्या 10, अजय भाटिया मुख्यालय से जेल संख्या 15, बच्चा मांझी जेल संख्या पांच से 10, ऋषि कुमार जेल संख्या 10 से पांच भेजे गए हैं। रेणुका चौहान जेल संख्या 16 से एक, मनमोहन को जेल संख्या एक से मुख्यालय, बलराम मुख्यालय से जेल संख्या पांच, संजीव जेल संख्या 13 से जेल संख्या तीन, राजेश जेल संख्या तीन से 13, मंदीप सिंह जेल संख्या चार से जेल संख्या आठ- नौ भेजा गया है।

साथ ही, सहायक अधीक्षक हरिओम अहलावत व सत्यवान जेल संख्या 15 से जेल संख्या 10, संजय खोखर जेल संख्या चार से 15, अक्षय खत्री जेल संख्या 4 से 15, सुनील मोर जेल संख्या चार से 13, अमित कुमार पीडब्ल्यूए ब्रांच से जेल संख्या 13, हरिकिशन शर्मा मुख्यालय से जेल संख्या तीन, नवीन दहिया मुख्यालय से जेल संख्या पांच, निश्छल शर्मा जेल संख्या 13 से आरएमओ, विजय कुमार जेल संख्या 13 से तीन, मुनीश कुमार जेल संख्या 12 से चार, संदीप मलिक जेल संख्या 14 से चार भेजे गए हैं। इसके साथ ही बड़ी संख्या में हेडवार्डर और वार्डर का तबादला एक जेल से दूसरे जेल में किया गया है।


More Stories
अवैध हथियारों पर बड़ी कार्रवाई: सप्लायर गिरफ्तार, फैक्ट्री का खुलासा
भाजपा का आरोप पत्र जारी, चुनाव को बताया निर्णायक
आगरा हत्याकांड का अंत: पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी ढेर
आईजीआई एयरपोर्ट: विमान की सुरक्षित लैंडिंग से टला बड़ा हादसा
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भव्य लोकार्पण: विकास को मिली नई उड़ान
शकूरपुर लूटकांड का पर्दाफाश: 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी