मुंबई/शिव कुमार यादव/- उल्हासनगर में पुलिस स्टेशन में भाजपा विधायक और शिवसेना नेता के बीच हुई गोलीबारी की घटना पर महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है। शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने घटना को लेकर सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि सीएम आफिस गुंडो का अड्डा बन गया है। पुलिस ने इस मामलें में कार्यवाही करते हुए आरोपी भाजपा विधायक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

’मंत्रालय और सीएमओ में भी होंगी ऐसी घटनाएं…’
उल्हासनगर में पुलिस स्टेशन में हुई गोलीबारी की घटना पर संजय राउत ने कहा ’सीएम एकनाथ शिंदे के गृहनगर में गोलीबारी हुई है। विधायक ने खुलेआम कहा है कि शिंदे ने उन्हें गोली चलाने के लिए मजबूर कर दिया था…सीएम को इस्तीफा देना चाहिए। आज यह पुलिस स्टेशन में हो रहा है। जिस तरह से सीएमओ गुंडों का अड्डा बन गया है, मुझे डर है कि ऐसी घटनाएं मंत्रालय और सीएमओ में भी हो सकती हैं।’
कांग्रेस नेता विजय वडेत्तिवार ने कहा अगर सत्ताधारी पक्ष का नेता या जनप्रतिनिधि ही इस तरह फायरिंग करेगा तो इसका मतलब है कि कानून व्यवस्था की स्थिति देश में खराब है। मुझे लगता है कि अगर सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया तो जैसे जैसे चुनाव आएंगे ऐसी घटनाएं और बढ़ेंगी। हमारी मांग है कि ऐसे अपराधी मानसिकता वाले जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
भाजपा विधायक पर शिवसेना नेता को गोली मारने का आरोप
भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ और शिवेसना नेता महेश गायकवाड़ के बीच कल्याण ईस्ट में एक संपत्ति पर मालिकाना हक को लेकर विवाद में गोलीबारी हुई। इस मुद्दे पर दोनों पक्ष बीती 31 जनवरी को आमने-सामने आ गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों पक्ष इसी मामले में शिकायत करने के लिए शुक्रवार शाम को उल्हासनगर के हिल लाइन पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों में फिर विवाद हो गया और विवाद इतना बढ़ा कि भाजपा विधायक पर आरोप है कि उन्होंने महेश गायकवाड़ और उनके समर्थकों पर फायरिंग कर दी। घटना में शिवसेना नेता और उनके एक समर्थक को दो-दो गोलियां लगी हैं। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने इस मामले में भाजपा विधायक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।


More Stories
खरीदना पड़ा महंगा, तो बना ऑटो-चोर: द्वारका एएटीएस ने कुख्यात वाहन लिफ्टर दबोचा
द्वारका स्पेशल स्टाफ की बड़ी कामयाबी: घोषित भगोड़ा सुमित शर्मा उर्फ काली गिरफ्तार
सरकारी कंपनी का बड़ा तोहफा: 700% अंतरिम लाभांश का ऐलान
हरियाणा में 10वीं के छात्र की हत्या, ट्यूशन जाते समय चाकू से हमला
राहुल के भाषण पर सियासी संग्राम, सरकार ने प्रस्ताव से किया किनारा
धनवर्षा का झांसा बना मौत का जाल, तिहरे जहर कांड में स्वयंभू तांत्रिक गिरफ्तार