खेड़कीदौला से शिकोहपुर तक की सड़क का जल्द होगा निर्माण

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

खेड़कीदौला से शिकोहपुर तक की सड़क का जल्द होगा निर्माण

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/नई दिल्ली/प्रदीप यादव/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- खेड़कीदौला से शिकोहपुर तक लंबे समय से टूटी सड़क से आने-जाने को मजबूर लोगों को अब इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। जल्द ही इस सड़क का निर्माण होगा। बुधवार को नगर निगम के जोन-4 के संयुक्त आयुक्त सुमित कुमार से भी ग्रामीणों ने बीजेपी युवा नेता नवीन गोयल के नेतृत्व में मुलाकात करके मांग पत्र सौंपा। इस सड़क की समस्या को लेकर ग्रामीणों के साथ बीजेपी युवा नेता नवीन गोयल ने संयुक्त आयुक्त को पत्र भी सौंपा।
संयुक्त आयुक्त को दिए गए मांग पत्र में कहा गया है कि खेड़कीदौला गांव से लेकर शिकोहपुर तक जाने के लिए सड़क की बहुत दुर्दशा है। काफी समय से यह सड़क क्षतिग्रस्त है। इस सड़क से निकलते समय लोगों को बहुत परेशानी होती है। विशेषकर बीमार लोग तो यहां से बहुत परेशान हो जाते हैं। इसलिए इस सड़क का निर्माण प्राथमिकता से किया जाए, ताकि लोगों को आने-जाने में सुविधा हो सके। ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे बीजेपी युवा नेता नवीन गोयल ने कहा कि ग्रामीण हों या शहरी, सभी को सुविधाएं देना सरकार का कर्तव्य है। सरकार की ओर से क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछा दिया गया है। जो सड़केें क्षतिग्रस्त हैं, उनको दुरुस्त भी किया जा रहा है और नई सड़कें भी बनाई जा रही है। इस सड़क का भी जल्द ही निर्माण होगा। नगर निगम जोन-2 के संयुक्त आयुक्त सुमित कुमार ने भी यह आश्वासन दिया है। संयुक्त आयुक्त ने जेई को मौके का मुआयना करने को भेजा। जल्द ही इस सड़क को बनाने का एस्टीमेट तैयार करके निर्माण किया जाएगा।इस मौके पर सोनपर कंपनी से विवेक सिंह, महारबन, सीमा तोमर, खेडधकीदौला से हरिओम, हरिओम यादव, खथजान सिंह, रमेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox