नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- अमेरिका और इजरायल के साझा हमले में ईरान की सुप्रीम खामेनेई की मौत हो चुकी है। उनकी मौत के बाद 40 दिनों के शोक का ऐलान किया गया है। अब सवाल ये भी उठने लगे हैं कि खामेनेई के बाद ईरानी सरकार का नेतृत्व कौन करेगा।
दरअसल, ईरान के संविधान के तहत 88वरिष्ठ इस्लामी समूहों विद्वानों की एक शक्तिशाली धार्मिक संस्था, विशेषज्ञ की सभा में ईरान के सुप्रीम लीडर का नाम तय होता है। इस समूह के सदस्यों को एक अन्य शक्तशाली निकाय, गार्जियन काउंसिल द्वारा चुना जाना आवश्यक है।
कौन बन सकता है ईरान का सुप्रीम लीडर
दरअसल, खामेनेई की मौत के बाद अभी तक अगले उत्तराधिकारी के नाम का ऐलान नहीं हुआ है। हालांकि, इसी बीच कई नामों की चर्चा होने लगी है। जिसमें हुज्जत-उल-इस्लाम मोहसेन कोमी,अयातुल्ला मोहसेन अराकी,आयतुल्लाह अलीरेजा अराफी,आयतुल्लाह हाशेम हुसैनी बुशेहरी,अयातुल्ला गुलाम हुसैन मोहसेनी एजेई के नाम शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इन्हीं में से किसी एक को खामेनेई का उत्तराधिकारी बनाया जा सकता है। हालांकि, ईरान के सुप्रीम लीडर के नाम का ऐलान सामूहिक फैसले में किया जाएगा।
अमेरिका-ईरान में क्या बढ़ा तनाव
दरअसल, अमेरिका और ईरान के बीच तनाव का कारण कोई नया है। परमाणु संवर्धन के मुद्दे पर दोनों देश आमने-सामने है। अमेरिका ने ईरान को अपने परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह रोकने का कह रहा है। जबकी ईरान अपना परमाणु संवर्धन कार्यक्रम पूरी तरह रोकने के लिए तैयार नहीं है। परमाणु समझौते को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच कई वार्ताएं भी हुई लेकिन बात बनी नही। जिसके बाद 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने साझा ऑपरेशन चलाकर ईरान पर हमला किया। इससे पहले पिछले साल भी अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमला किया था।


More Stories
द्वारका में ऑटो चोरी गिरोह का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थों का बड़ा खुलासा
तपोवन के होटल से विदेशी महिला की गिरकर मौत, जांच जारी
ढोल-नगाड़ों के साथ कुख्यात अपराधी को किया जिला बदर
चारधाम यात्रा 2026 के लिए सरकार का बड़ा एक्शन प्लान
प्रतिबंध के बावजूद सड़कों पर दौड़ रहे ई-रिक्शा