नई दिल्ली/- बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह की जोड़ी फैंस की पसंदीदा जोड़ियों में शुमार है। मगर, बीते कुछ वक्त से दोनों के अलगाव की खबरें आ रही हैं। अपने पसंदीदा कपल के अलग होने की खबर ने फैंस को बेचैन कर दिया था। दरअसल, कुछ वक्त पहले एक ट्वीट में यह दावा किया गया था कि दोनों के रिश्ते में खटास आ गई है और अब दोनों ने अपनी राहें अलग करने का फैसला किया है। हालांकि, सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दोनों स्टार्स ने इन अफवाहों पर विराम लगाया था। अब दीपिका ने पहली बार इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है।
बता दें कि दीपिका पादुकोण ने पूर्व एक्ट्रेस मेगन मार्कल, डचेस ऑफ ससेक्स के साथ एक विशेष पॉडकास्ट रिकॉर्ड किया। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका ने पॉडकास्ट पर रणवीर सिंह के बारे में भी बातचीत की। एक्ट्रेस ने रणवीर सिंह के बारे में बताया कि उन्हें उनके वापस आने पर काफी खुशी महसूस होती है। एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि वो और रणवीर काम के चलते काफी समय से घर से दूर हैं। उन्होंने कहा, ’मेरे पति एक हफ्ते के लिए एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में थे और वो अभी वापस लौटे हैं। वापिस लौटने के बाद वो मेरा चेहरा देखकर काफी खुश होंगे। रणवीर और दीपिका के अलग होने की अफवाह फैलाने वालों के लिए एक्ट्रेस का यह जवाब काफी है। इससे जाहिर है कि दोनों के बीच के प्यार में रत्तीभर कमी नहीं आई है।
एक ट्वीट से शुरू हुई थी अफवाह
आपको बता दें कि हाल ही में खबर आई थी कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बीच के रिश्ते कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं। इन अफवाहों की शुरुआत एक वायरल ट्वीट के साथ हुई थी। इसमें दावा किया गया था कि दोनों सितारों की शादी में दरार आ गई है। हालांकि, बाद में रणवीर ने संकेत दिए कि ऐसी खबरें केवल अफवाहें थीं। उन्होंने दीपिका के साथ के दस वर्षों का भी जिक्र किया था। उन्होंने कहा था, ’टचवुड… हम मिले और 2012 में हमारी डेटिंग शुरू हुई… इसलिए 2022 में मुझे और दीपिका को दस साल हो गए हैं।’
इन फिल्मों में आएंगे नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो, रणवीर सिंह फिल्म ’सर्कस’ को लेकर चर्चा में हैं। इसमें वह पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडीज के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म इसी साल दिसंबर में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ’सर्कस’ के अलावा वह करण जौहर की फिल्म ’रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में आलिया भट्ट संग स्क्रीन साझा करेंगे। दूसरी ओर, दीपिका पादुकोण के पास भी कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। वह ’पठान’ में शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इसके अलावा, वह अपने अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग भी कर रही हैं, जिसमें प्रभास और अमिताभ बच्चन भी हैं। दीपिका ’द इंटर्न’ के हिंदी रीमेक में भी नजर आएंगी।


More Stories
दिल्ली में करण औजला के संगीत कार्यक्रम के दौरान हंगामा
प्रेरणा के प्रतीक राम जग सिंह का देहांत, शोक की लहर
आरोपों से राहत के बाद जंतर-मंतर पर शक्ति प्रदर्शन
महंगाई का तगड़ा झटका: एलपीजी और एटीएफ दोनों महंगे
होली 2026: सुख, शांति और समृद्धि के लिए इन सात स्थानों पर करें दीप प्रज्वलन
धुंआधार बल्लेबाज़ी से पाकिस्तान बाहर, पवन रत्नायक बने जीत के हीरो