
द्वारका, दिल्ली/- दिल्ली की द्वारका उपनगरी के सैक्टर-10 के डीडीए ग्राउंड में द्वारका श्रीरामलीला सोसायटी द्वारा भव्य रामलीला का मंचन किया जा रहा है। यह आयोजन 26 सितम्बर 2022 से 5 अक्टूबर तक रहेगा। मंगलवार को रामलीला में भगवान राम, भरत, लक्ष्मण व श्रत्रुघन के जन्म की लीला का दिव्य अवलोकन कराया गया और अयोध्या में मंगल गीत गाये गये।
भए प्रगट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी राम
इसके साथ ही उनकी किशोरावस्था तक की लीला पर प्रकाश डाला गया। इसके साथ ही पृथ्वी पर आतताईयों के आतंक को भी दिखाया गया और भगवान राम किस तरह से ऋषि मुनियों की रक्षा में लग रहे इसको भी बड़े अच्छे तरीके से मंचित किया गया।

चले जात मुनि दीन्हि देखाई। सुनि ताडक़ा क्रोध करि धाईं।एकहिं बान प्रान हरि लीन्हा। दीन जानि तेहि निज पद दीन्हा। इसके बाद दिखाया कि कैसे भगवान माता पिता की आज्ञा से गुरु आश्रम में रहकर शिष्य उचित गुरु का सम्मान करते हैं, अपने पिता की आज्ञा से गुरु विश्वामित्र के साथ जाकर आसुरी आतताई ताडक़ा-मारीच आदि असुरों का वध करते हैं।

इस दौरान सोसायटी के चेयरमैन राजेश गहलोत, वाईस चेयरमैन अशोक यादव ने क्षेत्र की धार्मिक संस्थाओं से जुड़े साधु-संतो व समाजसेवियों को भी सम्मानित किया।

दूसरे दिन की रामलीला में रामजन्म से लेकर ताडक़ा वध को देखने के लिए सैंकड़ों दर्शक पहुंचे।





More Stories
आउटर नॉर्थ जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: AATS टीम ने दो घोषित भगोड़ों को दबोचा, एक पर 40 तो दूसरे पर 15 आपराधिक मामलों में संलिप्तता
संसद से चलेगा देश, सड़क से नहीं… दिल्ली में प्रोटेस्ट पर रविशंकर प्रसाद का हमला
ममता बनर्जी ने थाने में शुरू किया धरना, अब तक 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी डिटेन
जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन आज
राष्ट्रपति से मिले INDIA ब्लॉक के नेता
प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग, व्यापारी हितों के लिए कीं 8 महत्वपूर्ण घोषणाएं