नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- देश में कोरोना काल के दो साल बाद एक बार फिर होलिका दहन व धुलंडी पूरी धूमधाम से मनाई गई। लोगों में होलिका दहन व धुलंडी पर पूरा उत्साह दिखा जिसकारण त्यौहार पर सरकारों की सावधान रहने की चेतावनी धरी की धरी रह गई। हालांकि दिल्ली में पुलिस व प्रशासन काफी अलर्ट दिखाई दिया लेकिन फिर भी लोगों ने त्यौहार का जमकर आनंद उठाया। लोगों का कहना था कि अब कोरोना बीते युग की बात हो गया है। दिल्ली के अधिकतर जिलों में धुलंडी का पर्व खुशहाली के साथ मनाया गया। कोरोना के चलते पिछले दो वर्षों से होली का रंग फीका सा रहा। लेकिन इस बार लोगों ने होली का त्योहार पूरे उत्साह व उमंग के साथ मनाया। वहीं ग्रामीण दिल्ली में तो होली पर लोगों का उत्साह देखने लायक था ऐसा लग ही नही रहा था कि लोगों ने दो साल कोरोना का दंश झेला है। गांवों व कालोनियों में होलिका दहन की पूजा पूरे रस्मो रिवाज व परंपरा के अनुरूप की गई। महिलाओं ने होलिका की पूजा से लेकर होलिका दहन तक अपनी पूजा जारी रखी। इसी तरह धुलंडी पर लोगों ने रंग बिरंगे रंगों के गुलाल से होली खेली।
एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही जगह-जगह धुलंडी पर गीत संगीत व नृत्य का भी आयोजन किया गया। द्वारका जिला में होली पर सुरक्षा के मध्यनजर पुलिस उपायुक्त ने हर गांव व कालोनी में पुलिस गश्त बढा दी तथा अतिरिक्त सुरक्षा के लिए नये पिकेट बना दिये ताकि हुड़दंगईयों पर लगाम लगाई जा सके। पुलिस की सतर्कता के कारण इस बार धुलंडी का त्यौहार काफी शांतिपूर्वक गुजरा। इससे एक दिन पूर्व गुरुवार को नगर सहित गांवों में जगह-जगह मोहल्लों-चौराहों पर शुभ मुर्हूत में होली का दहन हुआ। दहन से पूर्व होली की पूजा अर्चना की गई। महिलाओं ने होली को चुंदड़ी ओढ़ाई और नारियल चढ़ाए। कई जगह होली दहन के बाद युवा चंग की थाप पर फाग गीत गाते, डांस करते नजर आए। तो कहीं जगह डीजे पर युवा डांस करते नजर आए।


More Stories
दिल्ली में करण औजला के संगीत कार्यक्रम के दौरान हंगामा
प्रेरणा के प्रतीक राम जग सिंह का देहांत, शोक की लहर
आरोपों से राहत के बाद जंतर-मंतर पर शक्ति प्रदर्शन
महंगाई का तगड़ा झटका: एलपीजी और एटीएफ दोनों महंगे
होली 2026: सुख, शांति और समृद्धि के लिए इन सात स्थानों पर करें दीप प्रज्वलन
धुंआधार बल्लेबाज़ी से पाकिस्तान बाहर, पवन रत्नायक बने जीत के हीरो