कुरुक्षेत्र/अनीशा चौहान/- हरियाणा के कुरुक्षेत्र में वार्ड नंबर-4 स्थित कीर्ति नगर में बीती देर रात अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। घटना में एक युवक के पैर में गोली लग गई, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल युवक का इलाज जारी है।
घटना का विवरण
जानकारी के अनुसार, रात करीब 12 बजे तीन गाड़ियों में सवार होकर बदमाश कीर्ति नगर पहुंचे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान नरेश कुमार नामक स्थानीय निवासी के पैर में गोली लग गई। पुलिस के मुताबिक, फायरिंग के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
इलाके में दहशत
अचानक गोलियों की आवाज सुनकर इलाके के लोग सहम गए और घरों में दुबक गए। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद ही लोग बाहर निकले। अभी तक किसी आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। घटना के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा और मामले की गहन जांच जारी है।


More Stories
‘धुरंधर 2’ से चर्चा में आए राकेश बेदी, 12 साल पुराना किरदार फिर बना सुर्खियों की वजह
लंबी दूरी के रिश्तों ने बिगाड़ी श्रुति हासन की लव लाइफ? एक्ट्रेस ने किया खुलासा
पुदुचेरी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जारी की 9 उम्मीदवारों की सूची
खुशियों से गूंजा माहौल; पीएम और राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं
क्या थमेगा पश्चिम एशिया का युद्ध? ट्रंप के बयान से बढ़ी उम्मीदें
ढांसा स्टैंड पेट्रोल पंप पर चला हेलमेट वितरण और जागरूकता कार्यक्रम