किसान आंदोलन को लेकर किले में तब्दील हुई दिल्ली,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

किसान आंदोलन को लेकर किले में तब्दील हुई दिल्ली,

-तीन लेयर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम; गाजीपुर-गुरुग्राम-टिकरी बॉर्डर पर लंबा जाम

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- किसानों के दिल्ली कूच की घोषणा के बाद दिल्ली में सुरक्षा के इंतजामों को बढ़ाते हुए दिल्ली को किले में तब्दील कर दिया गया है। केंद्र सरकार के प्रस्ताव को मानने से इनकार के बाद किसानों दिल्ली कूच के फैसले पर दिल्ली के सभी बार्डरों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है और प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए तीन लेयर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हे। सभी डीसीपी को बॉर्डर पर तैनात रहने के आदेश दिए गए हैं। दिल्ली कूच की वजह से ट्रैफिक व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है।

प्रदर्शनकारियों को आंसू गैस के गोले छोड़े
पंजाब से किसानों का दिल्ली चलो आंदोलन शुरू हो चुका है। जिसके बाद पंजाब हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए हैं। प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए हैं।

दिल्ली के बॉर्डरों पर वाहनों की जांच
किसान आंदोलन के चलते दिल्ली गुरुग्राम के सरहोल बॉर्डर पर ऑफिस जाने के वक्त लंबा जाम लग गया है। वहीं बॉर्डर पर पुलिस वाहनों की जांच कर रही है।

दिल्ली गुरुग्राम बॉर्डर पर जाम
किसानों आंदोलन के चलते दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर लंबा जाम लग गया है।

दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर लगा लंबा जाम
किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए सभी बॉर्डरों पर सुरक्षा सख्त कर दी गई है। पुलिस सभी वाहनों की जांच कर रही है। जिसकी वजह से गाजीपुर बॉर्डर पर वाहनों की रफ्तार थम गई है।

किसान नेता सरवण सिंह पंधेर का एलान
किसान नेता सरवण सिंह पंधेर और जगजीत डल्लेवाल ने एलान किया है कि अब हम किसी से बात नहीं करेंगे। पूरे 11 बजे दिल्ली कूच किया जाएगा। किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हमने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की। हम बैठकों में शामिल हुए। हर बिंदु पर चर्चा हुई। अब फैसला केंद्र सरकार को लेना है। हम शांतिपूर्ण रहेंगे। प्रधानमंत्री सभी के हैं।

टिकरी व झाड़ौदा बॉर्डर पर बढ़ी सुरक्षा
दिल्ली के टिकरी व झाड़ौदा बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। क्योंकि किसानों ने राजधानी की ओर मार्च जारी रखने की घोषणा की है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox