करोल बाग में सड़क पार कर रही युक्ति को बस चालक ने कुचला हुई दर्दनाक मौत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

करोल बाग में सड़क पार कर रही युक्ति को बस चालक ने कुचला हुई दर्दनाक मौत

मानसी शर्मा /- करोलबाग इलाके में सोमवार सुबह सड़क पार कर रही एक युवती को निजी बस ने कुचल दिया । युवती  पर बस चढ़ाने के बाद चलाक उसे करीब 10 मिनट घसीटते हुए ले गया । बाद में बस छोड़कर भाग गया । घटना पास लगे  कैमरे में कैद हो गई है । मृतका की शिना खत गाजियाबाद ,लोनी की रहने वाली 28  वर्षाय सपना यादव के रूप में हुई है ।
सपना यादव स्वजन के साथ रामेश्वर पार्क ,लोनी, गाजियाबाद में रहती थी। सपना झंडेवालान स्थित एक कंपनी के काल सेंटर में काम करती थी। रोजाना सुबह के समय वह ऑटो में सवार होकर लोनी से शास्त्री पार्क आती थी । इसके बाद यहां से वहां निजी बस से करोल बाग पहुंचती थी ।सोमवार सुबह वह घर से ऑफिस के लिए निकली और करोल बाग  पहुंची । बस से उतरने के बाद पैदल की सपना सड़क पर चलने लगी।  कुछ दूर आगे एक नीले रंग की बस  बीच सड़क पर खड़ी हुई थी । वहां पहुंचकर सपना बस के सामने से सड़क पार करने लगी। इस बीच अचानक चालक ने बस चला दी और बस का एक पहिया सपना के सिर पर चढ़ गया ।  पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई हो गई । फुटेज देखने से ऐसा लग रहा है कि बस चालक  ने  जानबूझकर सपना को कुचला है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही  है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox