कन्हैया कुमार के बयान से मचा बवाल, कहा – देवेंद्र फडणवीस की पत्नी रील बनाएं और हम…

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कन्हैया कुमार के बयान से मचा बवाल, कहा – देवेंद्र फडणवीस की पत्नी रील बनाएं और हम…

मानसी शर्मा /-  महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार के बीच विवादित बयान का दौर भी जारी है। अब कांग्रेस के युवा नेता कन्हैया कुमार के बयान ने महाराष्ट्र की राजनीति में आग लगा दी है। कन्हैया कुमार ने डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी को लेकर विवादीत बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि हम लोग धर्म बचाएं और डिप्टी सीएम की पत्नी रील बनाएं

बता दें कि कन्हैया कुमार नागपुर चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो भी नेता धर्म का भाषण देते हैं, उनसे पूछिए क्या उनका बेटा धर्म की लड़ाई में आगे आएगा या विदेश पढ़ाई करने चला जाएगा। ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज पढ़ाई करने चला जाएगा। ऐसा नहीं की हमलोग धर्म बचाएं और डिप्टी सीएम की पत्नी रील बनाएं।

भाजपा भी हुई हमलावर

कन्हैया कुमार के बयान से भाजपा खेमे में नाराजगी बढ़ गई है। भाजपा नेता शहजाद पूनावाल ने कहा कि ऐसी सोच से आजादी कब मिलेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे छिछोरे से कांग्रेस को आजादी कब मिलेगी। शहजाद ने कहा कि कन्हैया कुमार की हिम्मत कैसे हुई? ये महाराष्ट्र की बेटी अमृता फडणवीस का अपमान है। ये रिजिक्टेड माल, इमपोर्टेड माल बोलने वालों को जनता जवाब देगी।

डिप्टी सीएम ने वोट जिहाद का जिक्र किया था

हाल ही में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने चुनाव प्रचार के दौरान वोट जिहाद का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि इस बार महाराष्ट्र चुनाव में वोट जिहाद और फर्जी बयानबाजी काम नहीं आएगी। डिप्टी सीएम ने कहा था कि 20 नवंबर को होने वाले चुनाव में महायुति सरकार ही चुनकर सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा था कि लोकसभा चुनाव में वोट जिहाद ही असली (कारक) था। एक खास समुदाय के लोगों ने भाजपा के खिलाफ वोट किया था। इसका मकसद मोदी को हटाना था। यह इस बार काम नहीं करेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox