कंधमाल में सुरक्षाबलों का बड़ा नक्सल विरोधी ऑपरेशन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-मुठभेड़ में सीसी मेंबर गणेश उइके समेत 6 नक्सली ढेर -दो महिलाएं भी शामिल

जगदलपुर/ओडिशा/उमा सक्सेना/-     ओडिशा के कंधमाल जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ एक बड़ी और निर्णायक कार्रवाई को अंजाम दिया है। चाकापाड़ थाना क्षेत्र में बीती रात से जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने कुल छह नक्सलियों को मार गिराया है, जिनमें दो महिला नक्सली और चार पुरुष नक्सली शामिल हैं। मारे गए नक्सलियों में नक्सल संगठन का सेंट्रल कमेटी (CC) सदस्य गणेश उइके और एरिया कमेटी मेंबर (ACM) बारी उर्फ राकेश जैसे शीर्ष कैडर के नक्सली भी शामिल हैं।

रात से सुबह तक चली भीषण मुठभेड़
सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच यह मुठभेड़ बीती रात शुरू हुई थी। रात के दौरान जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया था, जिनमें सुकमा निवासी एरिया कमेटी मेंबर बारी उर्फ राकेश और बीजापुर का रहने वाला अमृत दलम सदस्य शामिल था। इन दोनों पर कुल 23 लाख 65 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मुठभेड़ स्थल से सुरक्षाबलों ने हथियार भी बरामद किए।

सुबह फिर चला ऑपरेशन, सीसी मेंबर ढेर
आज सुबह सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने दो महिला और दो पुरुष नक्सलियों को और ढेर कर दिया। इनमें नक्सल संगठन का सेंट्रल कमेटी मेंबर गणेश उइके भी शामिल है। गणेश उइके की सात राज्यों में तलाश थी और वह दक्षिण सब-जोनल कमेटी का प्रभारी था। बताया गया है कि गणेश उइके तेलंगाना के नलगोंडा जिले का रहने वाला था और संगठन में उसकी भूमिका बेहद अहम मानी जाती थी।

भारी संख्या में बल तैनात, आला अधिकारी कर रहे निगरानी
इस पूरे ऑपरेशन में ओडिशा पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की करीब 20 टीमें और सीआरपीएफ की तीन टीमें शामिल रहीं। ऑपरेशन की निगरानी ओडिशा पुलिस के डीआईजी (ऑपरेशन) आईपीएस अखिलेश्वर सिंह और कंधमाल के पुलिस अधीक्षक स्वयं कर रहे हैं। इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है।

हथियारों की बरामदगी, नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका
मुठभेड़ स्थल से सुरक्षाबलों ने दो इंसास राइफल और एक 303 राइफल बरामद की है। सुरक्षाबलों का कहना है कि इस कार्रवाई से इलाके में सक्रिय नक्सली नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है और आने वाले समय में नक्सल गतिविधियों पर असर पड़ेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox