मानसी शर्मा /- जयपुर से उड़ान भरने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में बम की धमकी मिलने से अफरा-तफरी मच गई है। जिसके बाद प्लेन की उत्तर प्रदेश के अयोध्या एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। प्लेन में सवार क्रू मेंबर्स और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सिक्योरिटी प्रोटोकॉल के तहत प्लेन की जांच की जा रही है।
एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने क्या कहा?
एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि ‘एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ कुछ अन्य ऑपरेटरों को एक असत्यापित सोशल मीडिया हैंडल से एक विशिष्ट सुरक्षा धमकी मिली। जवाब में, सरकार द्वारा नियुक्त बम खतरा आकलन समिति के निर्देशानुसार सुरक्षा प्रोटोकॉल तुरंत सक्रिय कर दिए गए। विमान सुरक्षित रूप से उतरा और सभी अनिवार्य सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन करते हुए परिचालन के लिए छोड़ा जाएगा।’
जयपुर से बेंगलुरु तक की फ्लाइट
एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट ‘बोइंग 737 – मैक्स 8 विमान, जिसका टेल साइन VT-BWF था। इस फ्लाइट में 132 यात्री सवार थे। एयरलाइन के अनुसार, फ्लाइट जयपुर से आ रहा था और अयोध्या में कुछ देर रुकने के बाद बेंगलुरु जाने वाली थी।
पहले भी हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग
कल यानी 14 अक्टूबर को मुंबई से जॉन एफ कैनेडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट AI119 को बम की धमकी मिली थी। जिसके बाद प्लेन की दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद फ्लाइट को आइसोलेशन बे में रखा गया था। इस फ्लाइट में 135 यात्री सवार थे। जिन्हें चालक दल के सभी सदस्यों के साथ बाहर निकाला गया है।


More Stories
उत्तराखंड: विकास परियोजनाओं की सौगात के साथ 28वीं यात्रा
नोएडा में बेकाबू हुआ मजदूरों का गुस्सा, कई गाड़ियों में आगजनी
आरजेएस पीबीएच का 538वां राष्ट्रीय वेबिनार संपन्न
अंतरराज्यीय ऑटो-लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश, 6 बाइक बरामद
द्वारका जिले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
250 CCTV खंगालकर चेन स्नैचिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार