एकबार फिर एशिया के किंग बने गौतम अदाणी, मुकेश अंबानी को पछाड़ा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एकबार फिर एशिया के किंग बने गौतम अदाणी, मुकेश अंबानी को पछाड़ा

-दुनिया में 11वें स्थान पर

मुंबई/शिव कुमार यादव/- दिग्गज उद्योगपति गौतम अदाणी अमीरी के मामले में एकबार फिर एशिया के किंग बन गए है। उन्होने मुकेश अंबानी को पछाड़कर एशिया के सबसे अमीर उद्योगपति बनने का गौरव प्राप्त किया है। गौतम अदाणी को अपनी कंपनियों के शेयरों की कीमत में उछाल का फायदा मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गौतम अदाणी की नेटवर्थ 111 अरब डॉलर हो गई है, जो उन्हें एशिया का सबसे अमीर व्यक्ति बनाती है। वहीं मुकेश अंबानी 109 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं।  


अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में आया उछाल
अमेरिकी ब्रोकरेज कंपनी जेफरीज ने समूह के बारे में बेहतर राय पेश की है। इन घटनाक्रमों के बाद शुक्रवार को समूह की सभी कंपनियों के शेयर 14 प्रतिशत तक चढ़ गए। इससे अडाणी समूह की 10 सूचीबद्ध कंपनियों के बाजार मूल्यांकन में 84,064 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। शुक्रवार को कारोबार बंद होने के समय अडाणी समूह की 10 सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 17.51 लाख करोड़ रुपये हो गया। जेफ्रीज ने अदाणी ग्रुप की विस्तार की एक महत्वकांक्षी योजना का खुलासा किया है, जिसमें जेफ्रीज ने बताया कि अदाणी ग्रुप अगले एक दशक में 90 अरब डॉलर की पूंजी खर्च करेगा। इसके बाद अदाणी ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयरों की कीमत में उछाल आया।

अदाणी समूह के लिए चुनौतीपूर्ण रहा था बीता साल
गौतम अदाणी दुनिया के 11वें नंबर के सबसे अमीर उद्योगपति हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बर्नार्ड अर्नॉल्ट दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं, जिनकी कुल संपत्ति 207 अरब डॉलर है। अर्नॉल्ट के बाद एलन मस्क का नाम आता है, जिनकी कुल संपत्ति 199 अरब डॉलर है। अदाणी समूह के लिए पिछला साल काफी चुनौतीपूर्ण रहा था और हिंडेनबर्ग की रिपोर्ट से हुए खुलासे के बाद सुप्रीम कोर्ट ने भी आरोपों की जांच के आदेश दिए थे। इसका असर ये हुआ कि अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई।

हालांकि अब समूह उस झटके से उबर चुका है। बीते हफ्ते ही गौतम अदाणी ने भविष्य में समूह के विस्तार की आशावादी योजना साझा की थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox