ऋषिकेश/अनीशा चौहान/- राज्य सरकार के सहयोग से ऋषिकेश एम्स की संजीवनी उत्त्तराखण्ड निवासियों के लिए शानदार काम कर रही है। हेली एंम्बुलेंस न केवल दुर्गम स्थानों से मरीजों को लाकर उनकी जान बचाती है बल्कि यह सेवा लोगों के लिए बिल्कुल निशुल्क होती है। शनिवार को भी हेली एंम्बुलेंस पहाड़ से गंभीर बिमारी से पीड़ित दो मरीजों को ऋषिकेश एम्स में लाई है। जिनका संस्थान के विभिन्न विभागों में सफलतापूर्वक उपचार चल रहा है।

राज्य सरकार के सहयोग से एम्स, ऋषिकेश दवारा संचालित हेली एंबुलेंस सेवा के नोडल अधिकारी डॉ. मधुर उनियाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को जनपद चमोली से दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति विक्रम सिंह को तत्काल आपात उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया। बताया कि उक्त व्यक्ति ऊंचाई वाले स्थान से गिरकर गंभीररूप से घायल हो गया था, जिसे सिर में गंभीर चोट आई थी। पेशेंट को न्यूरो सर्जरी विभाग के सीनियर रेसिडेंट डॉ. श्रीकांत व टीम हेम्स के नर्सिंग ऑफिसर वनै पाल की देखरेख में गौचर से एयरलिफ्ट कर एम्स ट्रॉमा इमरजेंसी में भर्ती किया गया है। बताया कि पेशेंट सभी आवश्यक जांच कराकर न्यूरो विशेषज्ञों की निगरानी में उपचार जारी है।
उन्होंने बताया कि एक अन्य महिला पेशेंट को बीते बुधवार को उत्तरकाशी से एयरलिफ्ट कर एम्स में भर्ती किया गया है। महिला उर्मिला देवी को प्रसव के लिए उत्तरकाशी जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां डिलीवरी के उपरांत महिला का रक्तस्राव जारी था,जिससे प्लेटलेट काउंट कम बताई गई। जिला अस्पताल से रेफरल पेशेंट को स्त्री रोग विभाग की शालिनी बोस, टीम हेम्स की नर्सिंग ऑफिसर अनामिका की निगरानी में एम्स इमरजेंसी में भर्ती किया गया। पेशेंट का गायनी विभाग की डॉ. अमृता गौरव के अंडर इलाज चल रहा है।


More Stories
इजरायल का बड़ा दावा — ईरानी मिसाइलों की पहुंच भारत तक
बजट में बड़ा ऐलान, बहादुरगढ़ के ऐतिहासिक औद्योगिक क्षेत्र को ‘सक्षम योजना’ का संरक्षण
दिल्ली में सरेआम चली गोलियां, दो देसी पिस्टल लेकर युवक ने मचाया आतंक
बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज, कई नामों पर चल रही चर्चाएं
मोनेस्ट्री मार्केट–लद्दाख बुद्ध विहार के बीच बनेगा आधुनिक फुट ओवर ब्रिज
झरोदा माजरा इलाके से लापता महिला सकुशल बरामद, अपराध शाखा की बड़ी कामयाबी