उत्तराखंड व हिमाचल में भारी वर्षा का अलर्ट, दिल्ली में होगी बारिश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

उत्तराखंड व हिमाचल में भारी वर्षा का अलर्ट, दिल्ली में होगी बारिश

-यूपी, दिल्ली व एमपी समेत कई राज्यों में भी होगी बारिश

नई दिल्ली/- देश में अलग-अलग मौसमी दबावों की वजहों से शीतकालीन बारिश का दौर जारी है। आज भी उत्तराखंड और हिमाचल में भारी वर्षा का अलर्ट है तो यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में बारिश की संभावना है। बीते 24 घंटों में देश के कई राज्यों में वर्षा हुई।
             बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और आंध्र में चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के कारण वहां से लेकर छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और उत्तराखंड तक फैली द्रोणिका का देश के मौसम पर असर हो रहा है। इन्हीं मौसमी सिस्टमों की वजह से विभिन्न राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है। यह अगले कुछ दिन बना रहेगा।

कुमाऊं क्षेत्र में रेड और गढ़वाल में ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। कुमाऊं क्षेत्र में रेड तो गढ़वाल क्षेत्र में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सक्रिय होने के चलते कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र में भारी बारिश के आसार हैं।

गुरुवार को यहां हुई वर्षा
मौसम एजेंसी स्कायमेट के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में पूर्वी यूपी, पश्चिमी मध्य प्रदेश समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों, अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और केरल में छुटपुट हल्की से मध्यम बारिश हुई। तमिलनाडु, लक्षद्वीप, उत्तराखंड और कोंकण और गोवा में हल्की बारिश हुई।

अगले 24 घंटों में यहां होगी वर्षा
उत्तराखंड के पूर्वी और मध्य भागों में भारी से बहुत भारी बारिश संभव है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में भी बारिश की संभावना है।
दिल्ली एनसीआर, यूपी, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्रप्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, कर्नाटक, पुडुचेरी और आसपास के इलाकों में भी वर्षा के आसार हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox