ईज़मायट्रिप और बीएनजेड ग्रीन ने इको-फ्रेंडली ट्रैवेल को बढ़ावा देने के लिए साझेदारी की

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ईज़मायट्रिप और बीएनजेड ग्रीन ने इको-फ्रेंडली ट्रैवेल को बढ़ावा देने के लिए साझेदारी की

-नई साझेदारी में रियल-टाइम कार्बन फुटप्रिंट ट्रैकिंग और ब्‍लॉकचेन-बेस्‍ड कार्बन ऑफसेट प्रोग्राम की पेशकश की गई है -इस गठजोड़ का मकसद पर्यावरण के प्रति सचेत यात्रा को बढ़ावा देना और यूजर्स को ऐसे विकल्‍प अपनाने के लिये सशक्‍त करना है जो पर्यावरण की रक्षा करते हों

नई दिल्ली/- भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन ट्रैवेल टेक प्लेटफार्मों में से एक, ईज़मायट्रिप.com ने बीएनजेड ग्रीन के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की है। बीएनजेड ग्रीन पर्यावरण के अनुकूल तकनीकी समाधान प्रदान करने में अग्रणी है। यह सहयोग इको-फ्रेंडली ट्रैवेल को बढ़ावा देने और पर्यटन उद्योग के पर्यावरण पर असर को कम करने के लिए ईज़मायट्रिप की प्रतिबद्धता में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

इस साझेदारी के तहत, ईज़मायट्रिप अपने बुकिंग प्लेटफार्म पर बीएनजेड ग्रीन के अत्याधुनिक एपीआई को शामिल करेगा। यह एपीआई ब्‍लॉकचेन पर आधारित कार्बन ऑफसेट प्रोग्राम को सिंक करेगा। इस तकनीकी समाधान के माध्यम से यात्री सीधे ईज़मायट्रिप से कार्बन क्रेडिट्स खरीद सकेंगे और उन्हें एक सुरक्षित ब्‍लॉकचेन पर सत्यापन योग्य प्रमाणपत्र मिलेगा। इसके अलावा, यूजर्स को अपनी फ्लाइट के कार्बन फुटप्रिंट की गणना भी वास्तविक समय में प्राप्त होगी, जिससे वे अपनी यात्रा के पर्यावरणीय प्रभाव के बारे में सचेत हो सकेंगे। इस पहल का उद्देश्य ऐसे जिम्मेदार यात्रियों को तैयार करना है, जो पर्यावरण में अपना योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हों।

ईज़मायट्रिप के को-फाउंडर श्री रिकांत पिट्टी ने इस नई पहल पर अपने उत्साह का इज़हार करते हुए कहा, ‘‘ईज़मायट्रिप में हम यात्रा के स्थायी विकल्पों को बढ़ावा देना अपनी जिम्मेदारी समझते हैं। बीएनजेड ग्रीन के साथ हमारी साझेदारी ऐसे अभिनव समाधानों की पेशकश के लिए बिलकुल हमारी सोच के मुताबिक है, जो ग्राहकों और पर्यावरण दोनों के लिए फायदेमंद हों। कार्बन फुटप्रिंट का पारदर्शी डेटा और ऑफसेट के आसान विकल्प देकर हम अपने यूजर्स को पर्यावरण के लिए सचेत होकर फैसले लेने के लिए सशक्त कर रहे हैं, और इस दौरान उन्हें यात्रा के उम्दा अनुभवों से समझौता नहीं करना पड़ेगा।’’

बीएनजेड ग्रीन की को-फाउंडर डॉ. नेहा जैन ने कहा, ‘‘इस दूरदर्शी प्रोजेक्ट के लिए ईज़मायट्रिप के साथ गठजोड़ करते हुए हम अत्यधिक उत्साहित हैं। उनके लोकप्रिय प्लेटफार्म पर अपने एपीआई को जोड़कर हम लाखों यूजर्स के लिए यात्रा के संवहनीय विकल्प लेकर आ रहे हैं। यह साझेदारी दिखाती है कि जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में एक सार्थक बदलाव के लिए टेक्नोलॉजी से किस तरह काम लिया जा सकता है।’’

ईज़मायट्रिप के प्लेटफार्म में बीएनजेड ग्रीन की तकनीकी प्रणाली को शामिल करने से उम्मीद है कि यात्रा के स्थायी समाधानों में ईज़मायट्रिप की अग्रणी स्थिति को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही, पर्यावरण के प्रति सचेत उपभोक्ताओं द्वारा यात्रा के पर्यावरण-हितैषी विकल्पों की बढ़ती मांग भी पूरी की जाएगी।

ट्रैवेल इंडस्ट्री में लगातार विकास हो रहा है, और ईज़मायट्रिप नवाचार करने तथा ऐसे समाधान देने के लिए प्रतिबद्ध है, जो आधुनिक यात्रियों की आवश्यकताओं को पूरा करें और वैश्विक पर्यटन के लिए पर्यावरण की रक्षा करने वाले भविष्य में योगदान दें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox