इस्कॉन द्वारका में जन्माष्टमी पर कृष्णा को लगाया जायेगा एक लाख व्यंजनों का भोग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

इस्कॉन द्वारका में जन्माष्टमी पर कृष्णा को लगाया जायेगा एक लाख व्यंजनों का भोग

-भगवान कृष्ण के नाम का 100 किलो का केक काटकर मनाया जायेगा जन्मदिन -बाहरी लोगों के लिए रहेगी ऑनलाइन डिजिटल आरती की व्यवस्था

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/ – इस्कॉन मंदिर द्वारका में इस बार जन्माष्टी का त्यौहार खास होने जा रहा है। भगवान श्री कृष्ण को पहली बार मंदिर में एक लाख व्यंजनों का भोग लगाया जायेगा तथा 100 किलो का केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया जायेगा। इस अवसर भगवान श्रीकृष्ण को  पर्ल एकेडमी की छात्राओं द्वारा बनाई गई विभिन्न पोशाकें पहनाई जायेंगी।

उक्त जानकारी इस्कॉन द्वारका के मीडिया प्रभारी ने देते हुए बताया कि इस बार 6 और 7 सितंबर 2023 को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित समारोह में कई विशेष आकर्षण होगे।
– 1 लाख भोग अर्पण (पहली बार)
– भगवान कृष्ण के साथ 100 किलो केक के साथ केक काटने की रस्म
– विशाल वॉटरप्रूफ पंडाल में एक साथ 41000 दर्शक मौजूद रहेंगे
– 5 लाख से ज्यादा लोग आएंगे दर्शन के लिए
– पर्ल एकेडमी की छात्राएं बनाएंगी भगवान की पोशाकें
– बाहरी लोगों के लिए ऑनलाइन डिजिटल आरती की व्यवस्था की जाएगी
– वरिष्ठ नागरिकों और विकलांग लोगों के लिए विशेष व्यवस्था
              उन्होने बताया कि कृष्ण जन्मोत्सव पर 7 दिन (1 सितंबर से 7 सितंबर) तक सुबह-शाम विशेष व्याख्यान दिए जाएंगे। इस अवसर पर नाटक, नृत्य प्रतियोगिता, प्रतियोगिता में द्वारका के विभिन्न स्कूलों के छात्र भाग लेंगे। सभी दर्शनार्थी के लिए प्रसाद की भी उचित व्यवस्था की गई है ताकि सब प्रसाद के रूप में भगवान श्री कृष्ण की कृपा प्राप्त कर सकें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox