इस्कान मंदिर की किचन के कायल हुए दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

इस्कान मंदिर की किचन के कायल हुए दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना वायरस के चलते लाॅक डाउन दिल्ली में गरीबों की भूख मिटाने के लिए इस्कान मंदिर में दिल्ली सरकार के सहयोग से बन रहे तीन लाख लोगों के खाने को लेकर रविवार को दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री ने द्वारका स्थित इस्कान मंदिर की किचन का दौरा किया। इस मौके पर उनके साथ कई विधायक व अधिकारी भी मौजूद थे। मंदिर की किचन में स्वच्छता व प्रंबंधन के उप मुख्यमंत्री इतने कायल हुए कि उन्होने खुद किचन मे रसोंईयों के साथ मिलकर दाल मे ंदेशी घी का तड़का लगाया और कहा कि जो सोचा था उससे कहीं अधिक पाया है। उन्होने दिल्ली वासियों को शुद्ध व पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए मंदिर प्रशासन का आभार भी जताया।

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया दाल में तड़का लगाते हुए।


अपने पूरे दलबल के साथ इस्कान मंदिर पंहुचे उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली की सबसे बड़ी किचन का जायजा लिया और किचन में कैसे खाना बनता है, खाने की गुणवत्ता क्या है, खाने को लोगों तक पंहुचाने का सिस्टम क्या है और कैसे किचन मे ंइतने लोगों का खाना तैयार होता है आदि बातों का उन्होने बारीकी से जायजा लिया। इस अवसर पर जिला दक्षिण-पश्चिम के डीएम राहुल देव व नजफगढ़ एसडीएम सौम्या शर्मा ने उप मुख्यमंत्री को सारी जानकारी मौके पर दी। किचन व प्रबंधन की सारी जानकारी लेने के बाद श्री सिसोदिया ने इस्काॅन मंदिर का आभार जताते हुए कहा कि इस मुश्किल घड़ी मे जो काम मंदिर प्रशासन कर रहा है वह काबिले तारीफ वास्तव में मंदिर की किचन में बेहतरीन काम हो रहा है। किचन में इतने सुव्यवस्थित ढंग से रसोईयों को काम करते देख वह भी बावर्ची बन गये और उन्होने उनके साथ मिलकर दाल में देशी घी का तड़का भी लगाया। और खाने से कैसे रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई जा सकती है इसका भी उन्होने राज जाना। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष पीयूष गोयल ने बताया कि खाने में भारतीय मसालों जैसे लोंग, काली मिंर्च, जावित्री, इलायची, तेज पत्ता, सौंठ, मेथी, दालचीनी के साथ-साथ अनेको चीजें डाली जाती है ताकि गरीब लोगों को पौष्टिकता के साथ -साथ उनकी रोग-प्रतिरोधक शक्ति को भी बढ़ाया जा सके। जिससे कोरोना के साथ-साथ दूसरे रोग भी खत्म हो जायें और गरीब स्वस्थ रह सके। ग्राउंड जीरों पर हुई इस पड़ताल में उपमुख्यमंत्री के सामने खाने की पौष्टिकता व गुणवत्ता को लेकर बेहतरीन परिणाम सामने आये जिसकी उप मुख्यमंत्री ने जमकर प्रशंसा की। उन्होने अधिकारियों से मंदिर का सहयोग करने के निर्देश देते हुए कहा कि मंदिर प्रशासन इस मुश्किल समय में दिल्ली वालों के लिए एक देवदूत की भूमिका निभा रहा है। जिसके लिए सरकार के सहयोग में कोई कमी नही रहनी चाहिए ताकि भविष्य में यदि खानें की संख्या ज्यादा करनी पड़े तो कोई परेशानी सामने न आये। इस अवसर पर डीएम राहुल देव ने सभी अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा निर्देश दिये और उपमुख्यमत्री के इस निरिक्षण दौरे का स्वागत करते हुए कहा कि आपके टिप्स व सराहना से सभी का हौंसला दुगुना हुआ है। इस अवसर पर विधायक नरेश बाल्याण, गुलाब सिंह व मंदिर के मीडिया एडवाईजर अनिल बाल्याण भी मौजूद थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox