नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- इस्लामिक जिहाद संगठन के नेताओं को निशाना बनाने के लिए ऑपरेशन शील्ड एंड एरो की शुरुआत के साथ ही इसराइल के युद्धक विमानों ने एक बार फिर से गज़ा पट्टी पर बमबारी की है। इस हमले में इस्लामिक जिहाद के तीन कमांडर को ढेर कर दिया गया है।
सेना के मुताबिक उन्होंने तीन इस्लामिक जिहाद कमांडर को मार दिया है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक भी इस हमले में तीनों नेता मारे गए हैं। फ़लस्तीन अधिकारियों ने भी तीन वरिष्ठ कमांडरों के मारे जाने की पुष्टि की है। इसराइली सेना ने इनकी पहचान खलील बहतीनी, जाहेद अहनम और वेस्ट बैंक में तारेक एज़्ज़दीन के रूप में पहचान की है। एएफ़पी के पत्रकारों के अनुसार, हवाई हमले, स्थानीय समयानुसार दोपहर 2 बजे के बाद शुरू हुए।


More Stories
महाराष्ट्र में सियासी तूफान: वायरल तस्वीरों के बाद महिला आयोग अध्यक्ष ने छोड़ा पद
पालम अग्निकांड पर सरकार सख्त: परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान
करोल बाग में दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी
13 साल की लंबी जंग का अंत: नम आंखों के बीच हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई