इमरान हाशमी ने खरीदी भारत की सबसे महंगी कार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

इमरान हाशमी ने खरीदी भारत की सबसे महंगी कार

मानसी शर्मा /-  बॉलीवुड के जाने माने एक्टर इमरान हाशमी सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’में विलेन का किरदार निभाया था जिसमें उनके एक्टिंग खूब सराहना हुई। अब वहीं एक्टर ने इंडिया की सबसे महंगी कार खरीदी है। इस कार का दाम इतना है कि किसी के भी होश उड़ जाएंगें।

दरअसल, इमरान हाशमी ने रोल्स रॉयस खरीदी है। जिसकी कीमत 12.25 करोड़ रुपए है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो अपनी नई चमचमाती कार में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। रोल्स रॉयस में बैठे हुए इमरान अलग ही टशन में नजर आ रहे हैं। एक्टर इस दौरान कार की फ्रंट सीट पर बैठे हुए है।

वीडियो तेजी से हो रहा वायरल

एक्टर येलो टीशर्ट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। इस वीडियो में वो फोन पर बात करते हुए दिखाई दिए। इमरान हाशमी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उनके इस वीडियो पर फैंस अलग अलग तरीके से रिक्शन दे रहे हैं।

इस वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘बहुत-बहुत बधाई।” वहीं दूसरे यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, “इतने में भोजपुरी सिनेमा की कई फिल्में बन जाती।”वहींएक और ने लिखा, ‘ मुबारक हो जिगरा चाहिए भाई इतने पैसे कार पर खर्च करने के लिए भी।’

डॉन 3 में आएंगे नजर

इमरान हाशमी के वर्कफ्रंट की बीत करें तो हाल ही में वो सलमान खान के साथ ‘टाइगर 3’में नजर आए थे। फिल्म में उन्होंने विलेन का रोल प्ले किया था। वहीं अब खबरें हैं कि इमरान जल्दी ही ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आएंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox