-सामाजिक कार्यों के लिए मधुविहार आरडब्ल्यूए प्रधान रणबीर सिंह भी किये गये सम्मानित
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/शिव कुमार यादव/- इंडियन यूथ पावर ने द्वारका में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज सेवियों व विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों को एक सम्मान समारोह में सम्मानित किया। इस मौके पर इंडियन यूथ पावर ने द्वारका कोर्ट बार के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व मधुविहार आरडब्लयूए के प्रधान को सम्मानित किया।
यहां बता दें कि द्वारका कोर्ट बार एसोसिएशन 2022 के चुनाव में अध्यक्ष( प्रेसिडेंट) के रूप में एडवोकेट डॉक्टर एन सी शर्मा को चुना गया तथा उपाध्यक्ष मंजू सहरावत एवम सचिव जितेंद्र सोलंकी चुने गए। अधिवक्ताओं से भरे सभागार में इंडियन यूथ पावर के प्रेसिडेंट एडवोकेट राकेश कुमार ने सभी चुने हुए पदाधिकारियों को शिशु पुष्प पौध एवम स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। भारत बैंक्विट हॉल ,सोलंकी मार्केट में आयोजित स्वागत समारोह में इंडियन यूथ पावर की ओर से आरडब्ल्यूए ,मधु विहार के प्रधान एवं राष्ट्रीय युवा चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणबीर सिंह सोलंकी को उनके सामाजिक कार्यों के लिए पुष्प पौध एवम मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में सोलंकी ने बार एसोसिएशन से मांग की कि पांच साल तक मेहनत कर निकले हुए नव वकीलों को प्रोत्साहित करने के लिए किसी प्रकार कुछ मासिक राशि की व्यवस्था हो ताकि अपने शुरुआती कार्यकाल में उन्हे कोई परेशानी न हो और वे अच्छे अधिवक्ता बन सकें क्योंकि अधिवक्ता बनने के बाद अभिभावकों से पॉकेट मनी मांगना संकोच का विषय बनता है। उन्होने इस मौके पर द्वारका कोर्ट बार एसोसिएशन के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों व पदाधिकारियों को बधाई भी दी।


More Stories
बीपीएमएस के 36 वें निःशुल्क कैंप में 125 मरीजों की ओपीडी, 35 का होगा नेत्र आपरेशन
Rojgar Mela 2026: युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, 98K+ पदों पर भर्ती
भारत बनाएगा ‘एवरेस्ट रेंज’ हेलिकॉप्टर, पीएम मोदी ने की ऐतिहासिक घोषणा
आज का मौसम: दिल्ली में यू-टर्न, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से बदला मिजाज
एमपी बजट 2026: किसानों को सोलर पंप, OBC छात्रों के लिए बड़ी सौगात
रणजी ट्रॉफी 2026 में इतिहास: जम्मू-कश्मीर ने बंगाल को दी करारी शिकस्त