आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत व सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव में हुई औपचारिक भेंट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत व सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव में हुई औपचारिक भेंट

-सियासी गलियारों में दिया जा रहा राजनीतिक रंग, कांग्रेस ने कसा तंज

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- यूपी चुनाव से पहले संघ प्रमुख मोहन भागवत व सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की मुलाकात पर सियासी गलियारों में राजनीतिक रंग चढ़ना शुरू हो गया है। हालांकि दोनो नेताओं ने इसे मात्र औपचारिक भेंट बताया है लेकिन कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि नई सपा में स का मतलब संघवाद है क्या ? वहीं मोहन भागवत और मुलायम सिंह यादव की इस मुलाकात ने भी सुर्खियां बटोर ली।

दरअसल दिल्ली में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के घर एक शादी समारोह में देश की आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के बीच मुलाकात हुई। ज्ञात हो कि दोनों लोगों की विचारधारायें भी अलग-अलग है। वेंकैया नायडू के नातिन के रिसेप्शन समारोह का था। समारोह में जहां संघ प्रमुख मोहन भागवत और सपा नेता मुलायम सिंह यादव पहुंचे थे। मोहन भागवत और मुलायम सिंह यादव की गर्मजोशी के साथ मुलाकात हुई दोनों ने एक दूसरे को अभिवादन किया। उपराष्ट्रपति के पारिवारिक कार्यक्रम में ये दोनों नेता एक ही सोफा पर बैठे नजर आये। यूं तो कई बड़े हस्तियों की मुलाकात यादगार बन जाती है। मोहन भागवत और मुलायम सिंह यादव की इस मुलाकात ने भी सुर्खियां बटोर ली। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने इस फोटो को ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट में अपने जन्मदिन का जिक्र करते हुए लिखा कि आज उनका जन्मदिन है और वे संघ प्रमुख से आशीर्वाद ले रहे हैं।

उन्होंने ट्वीट किया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के परम पूज्य सरसंघचालक माननीय मोहन भागवत जी से आज जन्मदिवस के अवसर पर आत्मीय भेंट करके आशीर्वाद लिया। आपका स्नेह, सहयोग, मार्गदर्शन, सदैव कर्तव्य पथ पर चलते हुए माँ भारती की निरंतर सेवा करने की प्रेरणा देता है। हालांकि इस फोटो को शेयर कर कांग्रेस ने चुटकी ली है और पूछा है कि “नई सपा” में ‘स’ का मतलब ‘संघवाद’ है? इस तस्वीर और मुलाकात को लेकर सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की नातिन के विवाह समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना भी पहुंचे थे। यह रिसेप्शन उपराष्ट्रपति के निवास पर आयोजित किया गया था। यह रिसेप्शन नायडू और उनकी पत्नी ऊषा नायडू ने अपनी नातिन निहारिका की शादी के उपलक्ष्य में दिया था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox