आम आदमी पार्टी ने HP विधानसभा चुनाव के लिए जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आम आदमी पार्टी ने HP विधानसभा चुनाव के लिए जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची

शिमला/- हिमाचल में चुनावों का महौल बना हुआ है इस बीच आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी की तरफ से जारी सूची में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर व सह प्रभारी डॉ. संदीप पाठक की ओर से डॉ. राजन सुशांत को फतेहपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, ऊमाकांत डोगरा को नगरोटा, सुदर्शन जस्पा को लाहौल-स्पीति और मनीष ठाकुर को पांवटा साहिब सीट से पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया है। इसके साथ ही आप हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित करने वाली पहली पार्टी बन गई है।

पार्टी द्वारा चुने हुए प्रत्याशियों का अब तक का रातनीतिक करियर
डॉ. राजन सुशांत – डॉ. राजन सुशांत हाल ही में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। इससे पहले वे पूर्व सांसद और हिमाचल रीजनल एलायंस के प्रदेश अध्यक्ष रहे उन्होंने अक्तूबर 2020 में ‘हमारी पार्टीः हिमाचल पार्टी नाम से एक क्षेत्रीय दल का भी गठन किया था। वर्ष 1982 में ज्वाली विधानसभा क्षेत्र से पहली बार सबसे कम उम्र के विधायक बने। 1985 में दूसरी बार विधायक बने। 1998 में फिर विधायक चुने गए और सरकार में मंत्री पद पर रहे। 2007 में चौथी बार विधायक बने और वर्ष 2009 में कांगड़ा-चंबा सीट से सांसद चुने गए। वर्ष 2014 में सांसद पद व भाजपा से त्यागपत्र दिया। उन्होंने पौंग डैम से विस्थापितों के लिए भी लड़ाई लड़ी। सुशांत जेपी आंदोलन का हिस्सा भी रहे और आठ महीने जेल में काटे।

मनीष ठाकुर- मार्च 2022 में 23 अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ मिलकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। इससे पहले वे पांवटा से प्रत्याशी घोषित व हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा वह युकां के राष्ट्रीय महासचिव पद पर भी रहे। गौरतलब है कि वर्तमान में मनीष ठाकुर आप में उपाध्यक्ष पद पर तैनात हैं।

सुदर्शन जस्पा-लाहौल-स्पीति से प्रत्याशी बनाए गए सुदर्शन जस्पा भी हाल ही में आप में शामिल हुए हैं। वह वर्तमान में आप के लाहौल-स्पीति जिला प्रभारी हैं। सुदर्शन जस्पा एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं और छात्र जीवन से राजनीति से जुड़े हैं। 2015 से 2020 तक जिला परिषद के सदस्य भी रहे। उन्होंने 2017 में आजाद उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ा और 655 वोट हासिल किए। वह पंजाब चुनाव के बाद में आप में शामिल हुए। वर्तमान में वह लाहौल पोटेटो सोसायटी (एलपीएस) के अध्यक्ष भी हैं।

उमाकांत डोगरा- पूर्व सरोतरी पंचायत के प्रधान रहे हैं। इसके अलावा बाबा बड़ोह महाविद्यालय में पुराने छात्र संघ के अध्यक्ष रहे हैं। वर्तमान में वह आम आदमी पार्टी ओबीसी विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं।

इसी महीने कांग्रेस पार्टी भी कर सकती है अपनी पहली सूची घोषित
नई दिल्ली में कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक प्रदेश में प्रत्याशियों के चयन के लिए प्रस्तावित है। पूर्व केंद्रीय मंत्री दीपादास मुंशी की अध्यक्षता वाली नौ सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी आवेदकों के पैनल पर विचार करेगी। इस बैठक में राज्य चुनाव कमेटी की ओर से 35 से 38 विधानसभा क्षेत्रों के लिए भेजे गए सिर्फ एक-एक दावेदार के नाम पर मुहर लगाते हुए केंद्रीय चुनाव कमेटी को भेजा जाएगा। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक 25 सितंबर के बाद ऑनलाइन हो सकती है। इसके बाद प्रत्याशियों की पहली सूची इसी माह के अंत तक जारी करने के लिए मामला संसदीय बोर्ड के पास जाएगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox