• DENTOTO
  • आज यानी 28 जून 2024 का दिन कौनसी राशि वाले व्यक्तियों के लिए शुभ रहने वाला है

    स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

    शिव कुमार यादव

    वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

    संपादक

    भावना शर्मा

    पत्रकार एवं समाजसेवी

    प्रबन्धक

    Birendra Kumar

    बिरेन्द्र कुमार

    सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

    Categories

    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    June 4, 2025

    हर ख़बर पर हमारी पकड़

    आज यानी 28 जून 2024 का दिन कौनसी राशि वाले व्यक्तियों के लिए शुभ रहने वाला है

    राशिफल/नई दिल्ली/अनिशा/- राशिफल के अनुसार आज का दिन यानि 28 जून 2024,  शुक्रवार का दिन महत्वपूर्ण है। ग्रहों की चाल के अनुसार आज का दिन मिथुन राशि वालों का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आपके द्वारा सोचे हुए सभी कार्य पूर्ण होंगे। वहीं कर्क राशि वाले जातकों का दिन उतार चढ़ाव से भरा होगा। इसके साथ ही जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे-

    मेष राशि
    मेष राशि के जातकों का ध्यान आज आर्थिक मामलों पर रहेगा। आपके ग्रहों की स्थिति अनुकूल रहेगी। व्यापार करने वाले जातकों को करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों का उचित सहयोग मिलने की संभावना है। घर में किसी अच्छे काम की योजना बन सकती है। किसी अजनबी पर भरोसा न करें और न ही उनकी बातों में आएं। व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ पारिवारिक व्यवस्थाओं पर भी ध्यान देना आवश्यक है। आज आपका भाग्य 96फीसदी आपके पक्ष में रहेगा।

    वृषभ राशि
    वृषभ राशि के जातकों की अध्यात्म और धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा। दूसरों को अपनी प्रतिभा और क्षमता दिखाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। संतान की सकारात्मक गतिविधियों के चलते आराम बना रहेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपका मान सम्मान बड़ेगा। आज आपका भाग्य 80फीसदी आपके पक्ष में रहेगा।

    मिथुन राशि
    मिथुन राशि के जातकों को आज किसी भी कार्य में दिल की नहीं बल्कि मन की सुननी होगी। कार्यक्षेत्र में आपको नई संभावनाएं मिलेंगी। अपनी क्षमताओं पर विश्वास के साथ काम करने से आपकी कई समस्याओं का समाधान हो सकता है। किसी भी प्रकार की यात्रा करने से बचें क्योंकि कोई सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना नहीं है। व्यापार करने वाले जातकों के लिए नुकसान की स्थिति बनती जा रही है। तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए जीवनसाथी को सहयोग करें। आज आपका भाग्य 87फीसदी आपके पक्ष में रहेगा।

    कर्क राशि
    कर्क राशि के जातकों की ग्रह चाल आपके पक्ष में है। अपने आत्मविश्वास से किसी खास लक्ष्य को हासिल करने में सफल रहेंगे। इस समय आपका संपर्क मजबूत हो सकता है। जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। लेकिन अति आत्मविश्वास होना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। अपने व्यवहार पर विचार करने की आवश्यकता है। धार्मिक गतिविधियों में दिखावे की गतिविधि से दूर रहें। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। आज आपका भाग्य 92फीसदी आपके पक्ष में रहेगा।

    सिंह राशि
    सिंह राशि के जातकों को आज अपने बारे में सोचना होगा और अपने लिए काम करना होगा। व्यापार वृद्धि के लिए लिया गया निर्णय भविष्य में लाभकारी सिद्ध हो सकता है। धर्म और आध्यात्मिक कार्यों में विश्वास बड़ेगा। अपने अंदर अहंकार और क्रोध की स्थिति उत्पन्न न होने दें, अन्यथा इससे करीबी लोगों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। पैतृक जमीन संबंधी कार्यों में अधिक अपेक्षा न रखें। आज आपका भाग्य 80फीसदी आपके पक्ष में रहेगा।

    कन्या राशि
    कन्या राशि के जातकों का ध्यान आज मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े कार्यों पर रहेगा। किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज करने से बचें, क्योंकि आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हो सकती है। अपने आत्मविश्वास और मनोबल को बढ़ाने की कोशिश करें। भाई-बहनों से किसी तरह की बहस हो सकती है। व्यापार में मौजूदा गतिविधियां पहले की तरह जारी रहेंगी। जीवनसाथी और रिश्तेदारों का सहयोग और सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आज आपका भाग्य 85फीसदी आपके पक्ष में रहेगा।

    तुला राशि
    तुला राशि के जातकों की सामाजिक सीमाएं बढ़ेंगी। आपका व्यक्तित्व पहले से अच्छा होगा। अगर आपके ऊपर कोई कोर्ट केस चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है। संतान पक्ष के साथ कहीं बाहर घूमने जाएंगे, जिससे संतान खुश होगी। खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी है। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपकी सफलता से ईर्ष्या करके आपको बदनाम करने की कोशिश करेंगे, ऐसे लोगों से सावधान रहें। आज आपका भाग्य 72फीसदी आपके पक्ष में रहेगा।

    वृश्चिक राशि
    वृश्चिक राशि के जातकों को अपनी निजी बातों को दूसरो को बताने से बचना होगा। गुप्त रूप से कोई भी कार्य करने से आपको सफलता की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई बहुत कठिन कार्य अचानक सफल हो जाने पर मन में प्रसन्नता रहेगी। अपना सामान, दस्तावेज आदि सुरक्षित रखें, चोरी या गुम होने की स्थिति बन सकती है। अपने बजट पर नियंत्रण रखना आवश्…

    About Post Author

    Subscribe to get news in your inbox