आईसीएआई ने जारी किए सीए कोर्स के परिणाम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/- चार्टर्ड अकाउंटेंसी के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2025 सत्र की फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परिणाम घोषित होते ही देशभर के छात्रों में उत्साह का माहौल देखने को मिला है।

अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध स्कोरकार्ड और मेरिट सूची

संस्थान की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, उम्मीदवार अब अपने रोल नंबर और पंजीकरण विवरण दर्ज करके अपना स्कोर देख सकते हैं। परिणाम के साथ-साथ मेरिट सूची भी आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। छात्र icai.nic.in या icaiexam.icai.org पोर्टल पर जाकर अपने परिणामों की प्रति डाउनलोड कर सकते हैं।

आगे क्या है प्रक्रिया?

आईसीएआई ने कहा है कि फाउंडेशन स्तर पार करने वाले परीक्षार्थी अब सीए कोर्स के अगले चरण में प्रवेश के पात्र होंगे। संस्था जल्द ही सफल उम्मीदवारों के अंकपत्र, प्रमाणपत्र और रैंक सूची जारी करेगी। इसके बाद अभ्यर्थी इंटरमीडिएट कोर्स में प्रवेश लेकर अपनी पढ़ाई का अगला चरण शुरू कर सकेंगे।

संस्थान ने यह भी स्पष्ट किया है कि पास सर्टिफिकेट और डुप्लिकेट डॉक्यूमेंट्स से संबंधित दिशानिर्देश शीघ्र जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी सूचना या अपडेट के लिए केवल आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।

परिणाम जांचने की आसान प्रक्रिया

– सबसे पहले उम्मीदवार icai.nic.in या icaiexam.icai.org वेबसाइट पर जाएं।

– होमपेज पर “CA Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।

– अपना रोल नंबर और पिन या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।

-“सबमिट” बटन पर क्लिक करते ही आपका परिणाम प्रदर्शित हो जाएगा।

– भविष्य में उपयोग के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox