असदुद्दीन ओवैसी के बिगड़े बोल, ’मेरा भाई तोप है, मैंने रोक रखा है वरना..

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

असदुद्दीन ओवैसी के बिगड़े बोल, ’मेरा भाई तोप है, मैंने रोक रखा है वरना..

-असदुद्दीन ओवैसी ने नवनीत राणा पर साधा निशाना -असदुद्दीन ओवैसी ने वीडियो में की भाई अकबरुद्दीन की खुलकर तारीफ, कहा मेरा भाई सालार का बेटा

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- भाजपा नेता नवनीत राणा की ’15 सेकंड लगेंगे’ वाली टिप्पणी पर सियासी बयानबाजी जारी है। दरअसल, भाजपा उम्मीदवार ने कुछ दिनों पहले हैदराबाद में असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी के एक पुराने बयान का जिक्र किया था। जिसपर ओवैसी पूरी तरह से भड़क गये है और बिगड़े बोल बोल रहे हैं।

एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने अपने भाई अकबरुद्दीन ओवैसी का समर्थन करते हुए कहा कि उसका भाई तोप और सालार का बेटा है। सिर्फ मैने उसे रोक रखा है वर्ना अब तक तो वो किसी के बाप की सुनने वाला नही था।
          नवनीत राणा ने कहा था कि वो (ओवैसी) कहते हैं कि 15 मिनट के लिए अगर पुलिस हटा दी जाए तो अपनी (मुस्लिमों) हिम्मत दिखाएंगे, लेकिन हमें अगर 15 सेकंड भी मिले तो ये दोनों छोटे और बड़े भाई ये नहीं समझ पाएंगे कि कहां से आए हैं और कहां को जाएं। नवनीत राणा के इस बयान पर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि वो 15 सेकेंड क्या 1 घंटा ले लें।

ओवैसी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और बीआरएस पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि कई सालों से कांग्रेस और बीआरएस ने हैदराबाद को एआईएमआईएम को ’पट्टे’ पर दे दिया है।
          पीएम मोदी ने तेलंगाना के करीमनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ये बात कही थी। पीएम मोदी के इस बयान पर एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने तीखी टिप्पणी की थी। ओवैसी ने कहा था हैदराबाद के लोग मवेशी नहीं है। ये लोग नागरिक हैं। हैदराबाद के लोग किसी राजनीतिक दल की संपत्ति नहीं हैं।
          असदुद्दीन ओवैसी ने अपने भाई को लेकर एक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हैदराबाद में कहा था कि छोटा (अकबरुद्दीन ओवैसी) किसी के बाप का सुनने वाला नहीं है उसको समझाने वाले का नाम असदुद्दीन ओवैसी है। अगर जिस दिन मैं छोटे को बोला कि मैं आराम करता हूं तुम संभालो फिर तुम संभालो। तुमको मालूम है कि क्या है छोटा? तोप है वो सालार का बेटा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox