नई दिल्ली/- मोहाली के चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो बनाने और फिर उसे वायरल करने के मामले में जांच तेज हो गई है। इस मामले में अब तक तीन आरोपी पकड़े जा चुके हैं। आरोपी छात्रा पर हॉस्टल की लड़कियों का वीडियो बनाकर अपने दोस्तों के पास भेजने का आरोप है। पड़ताल में सामने आया है कि बड़ी संख्या में युवा लड़के और लड़कियां खुद से अपने पोर्न वीडियो बनाकर वेबसाइट पर अपलोड करने लगे हैं। इसके पीछे का कारण जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है कहीं ये वीडियो पोर्न वेबसाइट पर तो नहीं डाले गए? आखिर छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाने का मकसद क्या था? बैन के बाद भी अश्लील वेबसाइट देखने वाले नहीं घटे साइबर सिक्योरिटी विशेषज्ञ अमित मुखर्जी कहते हैं, ’साल 2018 में केंद्र सरकार के आदेश के बाद 827 पोर्न साइट्स को बंद किया गया। इस आदेश के बाद कहा जा रहा था कि अब भारत में पूरी तरह से पोर्न देखना लोग बंद कर देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आज भी अलग-अलग तरह से पोर्न साइट चल रही हैं और भारत में इन्हें देखने वालों की संख्या दुनिया के कई देशों से कहीं अधिक है।’
अमित आगे कहते हैं, ’केवल विदेशी पोर्न नहीं, बल्कि अब देश में भी पोर्न फिल्में बनने लगी हैं और उसे बड़े पैमाने पर वेबसाइट पर अपलोड किया जाता है। पहले ये काम मॉडल या फिल्मों में काम करने की चाहत रखने वाले युवक और युवतियां करते थे जो किसी तरह अपने करियर में आगे नहीं बढ़ पाते थे। लेकिन अब सामान्य कॉलेज और स्कूल जाने वाले लड़के-लड़कियां भी इसमें शामिल हो गए हैं।’
अमित बताते हैं कि ये लड़के-लड़कियां अपने आम मोबाइल से खुद की या फिर अपने दोस्तों की अश्लील वीडियो बनाते हैं और फिर उसे तमाम वेबसाइट पर अपलोड कर देते हैं। अब बहुत सारी पोर्न वेबसाइट ऐसी आ चुकी हैं, जिनमें ये लड़के-लड़कियां अपना अकाउंट बनाते हैं। इनके वीडियो देखने के लिए लोगों को पैसा देना पड़ता है। टीवी चैनल्स और ओटीटी प्लेटफॉर्म की तरह यूजर्स अलग-अलग पोर्न साइट के अकाउंट का सब्सक्रिप्शन लेते हैं। जिस अकाउंट का सब्सक्रिप्शन लेते हैं, वहां उन्हें उस लड़के या लड़की के पोर्न वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इन देशी पोर्न वीडियो को विदेशों में भी खूब देखा जाता है। इसी के चलते पोर्न वीडियो अपलोड करने वाले को काफी अच्छे पैसे मिल जाते हैं।
1.डेटिंग एप का सहाराः
पोर्न वीडियो बनाने वाले युवा अब डेटिंग एप का सहारा लेकर नए लोगों को अपने साथ जोड़ने लगे हैं। ऐसे लोग स्कूल-कॉलेज जाने वाले लड़के-लड़कियों को आसानी से अपना शिकार बनाते हैं। इन लड़के और लड़कियों को पैसा ऑफर करते हैं और उनके साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए वीडियो तैयार कर लेते हैं। इनमें गे और लेस्बियन संबंध भी होते हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि अगर कोई शारीरिक संबंध नहीं बनाना चाहता है तो उसे नशीला पदार्थ देकर ये सब गुपचुप तरीके से कर लिया जाता है। फिर उसे पोर्न साइट पर डालकर कमाई करते हैं।
2.फेक प्रोफाइल बनाकर वीडियो कॉल के जरिएः
3. जानबूझकर बनाते हैं :
इस तरह के मामले भी सामने आ चुके हैं, जब पैसों के लिए लोग खुद से खुद का वीडियो बनाने लगे हैं। खुद के नहाते हुए या अन्य तरह के अश्लील हरकतें करते हुए वीडियो बनाते हैं और फिर उसे पोर्न वेबसाइट पर अकाउंट बनाकर उसे अपलोड कर देते हैं। ऐसा करने वाले ज्यादातर लोगों की उम्र 15 से 35 साल के बीच होती है। इनमें लड़के और लड़कियां दोनों शामिल होते हैं। ये लोग अपने वीडियो का प्रचार-प्रसार भी ट्विटर और फेसबुक के जरिए करते हैं। यहां तक बहुत सारे व्हाट्सएप ग्रुप भी इसके लिए बनाए जाते हैं। ऐसे लड़के और लड़कियों का इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल भी होता है। यहां भी ये अलग-अलग तरह के वीडियो डालते हैं। जो लोग इनके पोर्न साइट का सब्सक्रिप्शन नहीं लेते हैं, वो यहां जुड़ जाते हैं।
मोहाली मामले में कई वीडियो मिले?
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में छात्राओं के वीडियो वायरल के मामले में मोहाली पुलिस की जांच में बड़ी पोल खुली है। पहले एसएसपी ने कहा था कि आरोपी ने केवल अपना ही वीडियो बनाया और दोस्त को भेजा। अब पुलिस ने कोर्ट में कहा है कि वीडियो बनाने वाली छात्रा ने खुद का और एक अन्य छात्रा का वीडियो बनाया था। वीडियो में दूसरी छात्रा का चेहरा नहीं दिख रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार छात्रा के मोबाइल से 12 से भी अधिक वीडियो मिले हैं। आरोपी के फोन का लोकल डाटा रिकवर होने के बाद ये वीडियो सामने आए हैं।
किन धाराओं में आरोपी छात्रा को गिरफ्तार किया गया है?आरोपी छात्रा को पुलिस ने रविवार को ही गिरफ्तार किया। आरोपी खुद उसी यूनिवर्सिटी में एमबीए की छात्रा है। इस मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने आईपीसी की धारा 354-ब् और आई टी एक्ट की धारा 66 म् के तहत एफआईआर दर्ज की है। ये धाराएं लड़की या महिला को गलत तरीके से और छिप कर फिल्माने पर लगाई जाती है। आरोपी छात्रा के अलावा दो अन्य आरोपी भी पकड़े गए हैं, जिन्हें ये वीडियो भेजे जाते थे। दोनों को हिमाचल प्रदेश के शिमला से पकड़े गए हैं।


More Stories
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल
झज्जर में होली को लेकर सख्ती, पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने दी शुभकामनाएं
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
HARYANA NEWS: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, आपसी रंजिश में युवक की जान गई
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद