अयोध्या की दलित युवती की हत्या मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा, 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अयोध्या की दलित युवती की हत्या मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा, 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मानसी शर्मा/- अयोध्या की दलित युवती के रेप और हत्या के मामले में पुलिस ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को अपनी गिरफ्त में ले लिया हैं। जिसके बाद आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में अपना गुनाह कुबूल कर लिया है। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने शराब के नशे में पहले युवती का रेप किया। फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। उसके बाद उन्होंने शव को बिना कपड़ो के नाले के पास फेंक दिया था। पुलिस ने बताई आरोपियों की करतूतें दलित युवती की हत्या के मामले में जांच में जुटी पुलिस ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, अब पुलिस ने इन तीनों आरोपियों के नाम का खुलासा कर दिया है।

पहले आरोपी का नाम हरी राम कोरी, दूसरे आरोपी का नाम विजय साहू और तीसरे आरोपी का नाम दिग्विजय सिंह बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि इन तीनों ने शराब के नशे में अयोध्या कोतवाली क्षेत्र की एक दलित युवती का रेप किया, फिर उसे मौत के घाट उतार दिया। तीनों आरोपियों ने गांव के ही एक स्कूल में इस घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद तीनों शव को नाले के पास फेंककर वहां से भाग गए।

क्या है पूरा मामला? दरअसल, ये मामला अयोध्या का है, जहां कुछ लोगों ने गांव की 22 वर्षीय दलित युवती से रेप कर उसे हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया। जिसके बाद उन लोगों ने युवती को बिना कपड़ों के ही एक नाले के पास फेंक दिया। बता दें, युवती शुक्रवार शाम से ही लापता थी। जिसकी अगली सुबह उसका शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। दूसरी तरफ, इस हत्या के बाद सियासत भी शुरू हो गई। बता दें, कल 02 फरवरी को सपा सांसद ने इसी मामले को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें वह फूट-फूटकर रोने लगे। उन्होंने कहा कि अगर दलित युवती को इंसाफ नहीं मिली तो वह अपने पद से इस्तीफा दे देंगे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox