अब यू-ट्यूब से होगी बंपर कमाई! कंपनी कर रही है बड़ी तैयारी,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अब यू-ट्यूब से होगी बंपर कमाई! कंपनी कर रही है बड़ी तैयारी,

-शॉर्ट्स क्रिएटर्स को मिलेगा फायदा, टिकटॉक व इंस्टाग्राम को देगी टक्कर

नई दिल्ली/- टिकटॉक और इंस्टाग्राम रील्स को शॉर्ट वीडियो में टक्कर देने के लिए यू ट्यूब एक नया कदम उठाने वाली है। कंपनी के इस कदम का सीधा फायदा यू ट्यूब शॉर्ट्स बनाने वाले क्रिएटर्स को मिलेगा. इससे लाखों क्रिएटर्स यू ट्यूब पार्टनर प्रोग्राम से कमाई कर पाएंगे।

एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इसकी शुरुआत अगले साल से होगी। शॉर्ट्स को भी यू ट्यूब पार्टनर प्रोग्राम का हिस्सा बना दिया जाएगा. इसका मतलब जो लोग इसके लिए क्वालिफाई करेंगे उनको शॉर्ट्स से एड मनी का हिस्सा मिलने लगेगा। हालांकि, जो इसके लिए क्वालिफाई नहीं करेगा उनके लिए भी यू ट्यूब इस कमाई को आसान बना रहा है। द न्यूयार्क टाइम्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि वो जो इस प्रोग्राम के लिए क्वालिफाई नहीं करते हैं वो टिप्स, सब्सक्रिप्शन और मर्च सेल के जरिए कमाई कर सकते हैं।

कंपनी इस प्रोग्राम के जरिए क्रिएटर्स को टिकटॉक से ज्यादा मॉनिटाइजेश ऑप्शन दे रही है। कंपनी को उम्मीद है इससे वो टिकटॉक को पीछे छोड़ शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म में नंबर 1 बन सकती है। आपको बता दें कि कंपनी ने लगभग 1.5 साल पहले शॉर्ट्स लॉन्च किया था। कंपनी ने कुछ समय पहले जानकारी दी थी कि शॉर्ट्स के लिए लॉन्ग टर्म मॉनिटाइजेशन प्रोजक्ट पर काम किया जा रहा है।

कंपनी के क्रिएटर प्रोडक्ट्स के वाइस प्रेसीडेंट ने बताया था कि ये फीचर कापी तेजी से बढ़ रहा है। इस पर एक दिन में 30 बिलियन व्यूज आते हैं। उन्होंने आगे बताया कि 1.5 बिलियन लोग इसे हर महीने देखते हैं। अभी तक यूट्यूब शॉर्ट्स को छोटे तरीकों से मॉनिटाइज कर रहा था। इसे क्रिएटर फंड्स, शॉपिंग और टिप्स के जरिए मॉनिटाइज किया जा रहा था।

इसी तरह टिकटॉक और इंस्टाग्राम भी अपने वर्टिकल वीडियो को मॉनिटाइज करता है। इसको लेकर ज्यादातर क्रिएटर्स को लगता है कि ये काफी नहीं है। इस वजह से यू ट्यूब शॉर्ट्स का ये मॉनिटाइजेशन प्रोग्राम ज्यादा हिट हो सकता है जिसका फायदा कंपनी का मिल सकता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox