नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़ /नई दिल्ली /मानसी शर्मा – दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने को 97 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि बस ड्राइवरों में से 11 महिलाओं को बस ड्राइविंग की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही केजरीवाल ने कहा कि आने दिनों में हम 200 महिलाओं को बस ड्राइविंग की जिम्मेदारी दी जाएगी। सीएम ने कहा कि हमारा मकसद है कि जैसे शिक्षा और स्वास्थय के क्षेत्र में दिल्ली में हमने एक वर्ल्ड क्लाश मॉडल दिया। ठीक उसी तरह परिवहन के क्षेत्र में दिल्ली को पूरी दुनिया का मॉडल बनना है। हम दिल्ली को सबसे अच्छा परिवहन माँडल के रुप में प्रस्तुत करेंगे।
अब तक दिल्ली सड़कों पर 153 ई बसें चलती हैं, नई बसों को शामिल करने के साथ ही 250 बसें अब राजधनी की सड़कों पर दौड़ेंगी। ये दिल्लीवासियों के लिए बहुत खुशी का दिन है। सितंबर के महीने में 50 और नई बसें शामिल कर दी जाएंगी। यानी सितंबर तक 300 ई बसें दिल्ली की सड़कों पर चलने लगेंगी। इससे प्रदूषण को काबू करने में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि, 1500 और इलेक्ट्रिक बसों का ऑर्डर कर दिया गया है। 2023 नवंबर के अंत ये बसें भी दिल्ली में चलने लगेंगी। इसके बाद तेजी के साथ ईलेक्ट्रिक बसों को दिल्ली की सड़कों पर चलाया जाएगा। 2025 के अंत तक 6380 और नई ई-बसें दिल्ली में शामिल कर ली जाएंगी।
आपको बता दे कि , 2025 के अंत तक दिल्ली की सड़कों पर 80% इलेक्ट्रिक बसें होगी।


More Stories
दिल्ली खेल महाकुंभ का आगाज़, 30 हजार खिलाड़ियों को मिलेगा मंच
हरियाणा में सियासी हलचल, सांसद कुमारी सैलजा ने सीएम सैनी को भेजा मांगों से भरा पत्र
Assam: पीएम मोदी ने बढ़ाई वायुसेना की ताकत, शुरू हुई पहली आपात लैंडिंग सुविधा
द्वारका में योजनाबद्ध कैश बैग स्नैचिंग का पर्दाफाश, मामा-भांजे समेत तीन गिरफ्तार
सराय रोहिल्ला में दिनदहाड़े 60 लाख की लूट का खुलासा
दिल्ली में तेज रफ्तार बनी काल, सड़क हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत