अब एयरपोर्ट के पास बसे गांवों को ना उजाड़े- पालम 360

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अब एयरपोर्ट के पास बसे गांवों को ना उजाड़े- पालम 360

-पालम 360 के अध्यक्ष सुरेन्द्र सोलंकी ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के चेयरमैन संजीव कुमार से की मुलाक़ात

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- पालम 360 के प्रधान चौधरी सुरेन्द्र सोलंकी ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के चेयरमैन संजीव कुमार से मुलाक़ात की। इस मौके पर उन्होंने मांग करते हुए कहा कि एयरपोर्ट अथॉरिटी अब एयरपोर्ट के पास बसे गांवों को उजाड़ने का कार्य ना करें। इसके अलावा एयरपोर्ट के पास बसे गांवों में केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार व एमसीडी की ओर से सुविधा उपलब्ध कराने में अड़ंगा ना लगाए। इस मौके पर सोलंकी ने चेयरमैन को ज्ञापन भी सौंपा।

उजड़े गांव में नहीं होता विकास कार्य : सोलंकी
सोलंकी ने कहा कि एयरपोर्ट के पास बसे कई गांवों को पहले ही उजाडा जा चुका है और अभी भी कई गांवों को उजाड़ने पर विचार किया जा रहा है। इस कड़ी में इन गांवों में विकास कार्य नहीं करने दिए जा रहे है। इस कारण ग्रामीण कई समस्याओं का सामना कर रहे है। एयरपोर्ट के पास बसे नांगल, मेहराम नगर व अन्य गांवों के साथ अन्याय हुआ है। ऐसा भविष्य में अन्य गांवों के साथ नहीं होना चाहिए। साथ ही उन्होंने टर्मिनल 1 का नाम पालम एयरपोर्ट करने की मांग भी की।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox