नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/वाशिंगटन/शिव कुमार यादव/– एक्स के मालिक एलन मस्क ने जब पिछले साल ट्विटर पर अपना कब्जा जमाया था, तब से वह इसमें कई बदलाव कर चुकें हैं। पहले सोशल मीडिया प्लटेफॉर्म का नाम ही बदल दिया। उन्होंने इसका नाम ट्विटर से बदलकर एक्स रख दिया है। अब वह एक्स को मेटा के सभी प्लेटफॉर्म्स को अकेले टक्कर देने के लिए तैयार किया जा रहें हैं। जिसकों लेकर उन्होने बड़ा ऐलान कर दिया है।

दरअसल, वाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक की तरह ही अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो और ऑडियो कॉल कर सकेंगे। इसकी जानकारी खुद दिग्गज कारोबारी एलन मस्क ने दी है। उन्होंने बताया ये फीचर कहां-कहां काम कर सकेगा।
उन्होंने बताया कि नए फीचर का लाभ सभी तरह के फोन और लैपटॉप में ले सकेंगे। एंड्रॉयड, आईओएस और लैपटॉप में इस फीचर का इस्तेमाल आसानी से किया जा सकेगा। वहीं, वीडियो और ऑडियो कॉल के लिए किसी का फोन नंबर पता होने की जरूरत नहीं होगी। नंबर जाने बिना भी एक्स के जरिए लोग एक दूसरे से बात कर सकेंगे।


More Stories
महाराष्ट्र में सियासी तूफान: वायरल तस्वीरों के बाद महिला आयोग अध्यक्ष ने छोड़ा पद
पालम अग्निकांड पर सरकार सख्त: परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान
करोल बाग में दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी
13 साल की लंबी जंग का अंत: नम आंखों के बीच हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई