
नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने बयान को लेकर एक बार फिर से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। राहुल गांधी कई दिनों से अपने भाषण में एक सप्ताह में चार बार बॉलीबुड स्टार अमिताभ बच्चन और उनकी पुत्रवधु ऐक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन के बारे में बयान दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की समीक्षा करते हुए मंगलवार को कहा, आपको अयोध्या में अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय को देखा, लेकिन गरीब लोगों को वहां नहीं बुलाया।

कांग्रेस नेता ने राम मंदिर को लेकर ऐश्वर्या राय का चार बार जिक्र किया है। हालांकि कि राहुल ने अयोध्या को लेकर चार बार ऐश्वर्या राय नाम लेकिन उन्हे यह नही पता की रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के आयोजन में ऐश्वर्या राय अयोध्या गई ही नहीं थीं। जिसको लेकर राहुल गांधी सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रहे है। हालांकि ऐसा कर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधने की एक बार फिर कोशिश की है।

राहुल गांधी मंगलवार को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा में अरबपति लोगों को बुलाया गया, मगर देश के आदिवासी, पिछड़ा और गरीब को दूर ही रखा गया। इस आयोजन में तो देश की राष्ट्रपति तक को नहीं बुलाया गया। यह इन वर्गों के लिए अपमान जैसा था।
राहुल गांधी ने कहा कि, ’उद्योगपतियों और अमिताभ बच्चन को आमंत्रित करके मोदी सरकार ने यह संकेत दिया कि देश की 73 फीसदी आबादी की उनकी नजर में कोई अहमियत नहीं है।’ इतना ही नहीं राहुल गांधी ने कहा कि मीडिया में भी आपकी आवाज सुनाई नहीं देती। मीडिया पूरे दिन नरेंद्र मोदी को दिखाता है और फिर कभी ऐश्वर्या राय नाचती हुई दिखेगी। दूसरी तरफ अमिताभ बच्चन बल्ले-बल्ले करते हुए निकलेगा।





More Stories
दिल्ली में नकली ENO और FeviKwik बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में रामलीलाओं की धूम: कुंभकर्ण-मेघनाद वध से भावुक हुए दर्शक, रावण के पुतले देंगे प्रदूषण और ट्रैफिक से बचने का संदेश
IGI एयरपोर्ट पर 4.03 करोड़ का सोना जब्त: फ्लोर स्प्रिंग के अंदर छड़ बनाकर छिपाया गया था 3.20 किलो सोना
नजफगढ़ में बेटे के विवाद ने लिया खूनी मोड़, बचाने पहुंची मां की चाकू लगने से मौत, पिता भी घायल
गोयला डेयरी में MCD का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सार्वजनिक जगहों से हटाए अवैध कब्जे
श्री रामलीला हल्द्वानी में एक ओर करुणा, विलाप और भक्ति का समंदर दिखा तो दूसरी ओर पराक्रम, गर्जना और भस्म होती लंका का दृश्य दिखा