विश्व एक महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़ा है, और अब सत्कर्म करने का समय आ गया है। मानव चेतना के उत्थान के लिए कार्यरत एक सामाजिक-आध्यात्मिक संस्था, मैत्रीबोध परिवार, सम्पूर्ण मानवता के लिए आप सभी को इस सामूहिक प्रार्थना में आमंत्रित करता है।
29 मार्च से 1 अप्रैल तक, कम से कम एक घंटा समर्पित करे, जब और जहाँ भी आप कर सकें। डिवाइन लाइट के सामने बैठें और दादा श्री जी मंत्र का जाप करें। आपकी भागीदारी को सहज बनाने के लिए यह प्रार्थना डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव-स्ट्रीम की जाएगी, ताकि आप अपने घर से ही जुड़ सकें।
हम सभी अपने भीतर और आसपास की परिस्थितियों से अनभिज्ञ नहीं हैं; लगातार बढ़ती अशांति समाधान की मांग कर रही है। विश्व को उपचार की आवश्यकता है, और हम सभी इसमें योगदान देने की शक्ति रखते हैं। आज जो चुनौतियाँ हमारे सामने हैं, वे मानवता और दैविक स्रोत के बीच गहरे असंतुलन के कारण उत्पन्न हुई हैं। इस संबंध को पुनः स्थापित कर, हम एक परिवर्तन की शुरुआत कर सकते हैं, जो पहले हमारे भीतर और फिर पूरे विश्व में विस्तारित होगा। मैत्रीबोध परिवार के संस्थापक-दूरदर्शी एवं वैश्विक मानवतावादी, मैत्रेय दादाश्रीजी, हम सभी से ‘एक विश्व, एक परिवार’ की भावना के साथ इस परिवर्तनकारी मुहिम में भाग लेने का आह्वान करते हैं।
इस विश्व कल्याण के महा-संकल्प को अपनाएँ। अगर अभी नहीं, तो कब? अपना एक घंटा दान करें!
इस मुहिम का हिस्सा बनने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल – मैत्रीबोधपरिवार पर जाएँ या हमें कॉल करें- 8929 707 222
|| ॐ ज्योतिरुपाय परम् सखाय परमानंदाय दादाश्रीजी नमो नमः ||
|| Aum Jyotiroopāya Paramsakhāya Parmānandāya Dādāshreeji Namo Namah ||


More Stories
भारत बंद 2026: नए कानूनों और व्यापार समझौतों के विरोध में देशभर में ताले बंद
महाशिवरात्रि 2026: जानिए शिवजी के गले में विराजमान नाग का रहस्य
“ऑपरेशन मिलाप” की सफलता: सराय रोहिल्ला पुलिस ने 24 घंटे में लापता भाई-बहन को परिवार से मिलाया
रूप नगर पुलिस का बड़ा खुलासा: झपटमार गिरोह का भंडाफोड़, एक पुलिस कांस्टेबल समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
बुराड़ी पुलिस की कार्रवाई: शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के ₹9,180 और सेंधमारी के औजार बरामद
मौरिस नगर पुलिस की बड़ी सफलता: मोबाइल स्नैचिंग के दो मामले सुलझाए, एक आरोपी गिरफ्तार