अनुराग ठाकुर का राहुल गांधी पर पलटवार: “गलत आरोपों की आदत बन गई”

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अनुराग ठाकुर का राहुल गांधी पर पलटवार: “गलत आरोपों की आदत बन गई”

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- बीजेपी के सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, “चुनाव दर चुनाव हार और जनता से नकार दिए जाने वाले एक नेता जिनके नेतृत्व में लगभग 90 चुनाव कांग्रेस पार्टी हारी, उनकी हताशा और निराशा दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। आरोपों की राजनीति को इन्होंने अपना आभूषण बना लिया है। जब इन्हीं के लगाए गए आरोपों को चुनाव आयोग सत्यापित करने कहता है तो पीठ दिखाकर भाग जाते हैं।”

शपथ पत्र और निराधार आरोपों पर टिप्पणी
अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि शपथ पत्र देने के लिए कहा जाता है तो राहुल गांधी मुकर जाते हैं। उन्होंने कहा कि गलत और निराधार आरोप लगाना राहुल गांधी की आदत बन गई है। “आरोप लगाने के बाद माफी मांगने का काम और कोर्ट से फटकार खाने का काम राहुल गांधी का हो गया है। हर मामले में इन्हें फटकार ही मिली है।”

प्रेस वार्ता में टिप्पणियाँ
सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि आज की प्रेस वार्ता में हाइड्रोजन बम फोड़ने वाले थे, लेकिन अंततः फुलझड़ी से काम चलाना पड़ा। उन्होंने इस टिप्पणी के माध्यम से राहुल गांधी पर व्यंग्य करते हुए उनकी आलोचना की।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox