अडानी मुद्दे पर संसद में हंगामा, जेपी नड्डा ने विपक्ष पर किया हमला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अडानी मुद्दे पर संसद में हंगामा, जेपी नड्डा ने विपक्ष पर किया हमला

अनीशा चौहान/- अडानी के मुद्दे पर संसद के दोनों सदनों में जबरदस्त हंगामा हो रहा है। इस बीच, राज्यसभा में विपक्ष ने सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है। इस पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि भारत के उपराष्ट्रपति, जो राज्यसभा के सभापति भी होते हैं, उनकी मिमिक्री की गई और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने उसका वीडियो बनाकर उकसाया कि वे फिर से ऐसा करें। उन्होंने इसे कॉलेज के लड़के जैसी हरकत करार देते हुए कहा कि इस प्रकार की हरकतें संसद की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जन खरगे पर हमला करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि खरगे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्यसभा के सभापति पर आक्षेप लगाए, जो निंदनीय और हास्यास्पद हैं। उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे को सदन में बोलने का पूरा मौका दिया गया था, लेकिन उन्होंने उसे ठुकरा दिया। इसके अलावा, उन्हें चैंबर में भी कई बार बुलाया गया, लेकिन वे नहीं गए। इससे यह स्पष्ट होता है कि कांग्रेस सदन में सहयोग नहीं करना चाहती, बल्कि अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही है।

जेपी नड्डा पर बरसे स्वास्थ्य मंत्री

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर और भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि जॉर्ज सोरोस का सोनिया गांधी से क्या संबंध है। नड्डा ने आरोप लगाया कि राज्यसभा के सभापति का अपमान किया गया है, और इस पर वे निंदा प्रस्ताव लाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि देश की जनता कांग्रेस को माफ नहीं करेगी, और जो भी प्रयास देश को भटकाने के लिए किए जा रहे हैं, उन्हें जनता कभी माफ नहीं करेगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox