नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने के बाद भारत और रूस के संबंधों में काफी नजदीकियां देखने को मिल रही है। हाल ही में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की थी। अब खबर आई है कि भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर भी रूस दौरे पर जाएंगे और वहां रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावारोव से मुलाकात करेंगे। अजीत डोभाल के बाद भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर का यह रूस दौरा काफी अहम माना जा रहा है।
रूसी विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सांझा करते हुए बताया कि भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर और रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावारोव के बीच 21 अगस्त को मॉस्को में बैठक होगी। इस बैठक में अंतरराष्ट्रीय ढांचे के अंतर्गत कई अहम मुद्दों पर सहयोग को लेकर चर्चा होगी। साथ ही दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों पर भी बातचीत होगी।


More Stories
दिल्ली में सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम, 300 नई पुलिस चौकियों का प्लान
बुराड़ी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला, आरोपी पिता गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में फिटनेस का जश्न, प्रमो रन में उमड़ा जोश और उत्साह
ऋषिकेश योग महोत्सव का भव्य समापन
सुल्तानपुर में पुलिस अधीक्षक की अहम बैठक
नैनीताल बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों ने ली शपथ