‘अखाड़ों में सबका स्वागत है’, वायरल ‘साध्वी’ हर्षा रिछारिया के समर्थन में बोले महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

‘अखाड़ों में सबका स्वागत है’, वायरल ‘साध्वी’ हर्षा रिछारिया के समर्थन में बोले महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि

मानसी शर्मा/- प्रयागराज में 13जनवरी से महाकुंभ की शुरुआत हो चुकी है। महाकुंभ में साधुओं और भक्तों की भीड़ जुट रही है। इस बीच, महाकुंभ में आए सबसे बड़े अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि ने वायरल ‘साध्वी’ हर्षा रिछारिया पर रिएक्ट किया है। उन्होंने हर्षा का समर्थन करते हुए कहा कि अखाड़ों में सबका स्वागत है। अगर कोई लड़की या मॉडल अखाड़े में आती है तो कोई मना नहीं कर सकता। वायरल ‘साध्वी’ के समर्थन में बोले महामंडलेश्वर जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी ने एक मीडिया चैनल से बात करते हुए कहा की अखाड़ों में सबका स्वागत है। अगर कोई लड़की या मॉडल अखाड़े में आती है तो कोई मना नहीं कर सकता। इसके अलावा ना ही किसी को उस पर सवाल उठाना चाहिए। क्योंकि उसका भी उतना ही अधिकार है अखाड़े से जुड़ने का जितना किसी और का है। इसके अलावा उन्होंने राहुल गांधी की संघ प्रमुख मोहन भागवत पर की गई टिप्पणी को अवांछित करार दिया है।

कांग्रेस सांसद पर बोलते हुए अवधेशानंद गिरि ने कहा कि राहुल गांधी को ना तो सनातन की और ना ही भारत की सभ्यता संस्कृति की समझ है। उन्होंने देश को समझा और जाना ही नहीं है। इसलिए संघ प्रमुख पर ऐसी बचकाना टिप्पणी की है। मोहन भागवत ने क्या कहा? दरअसल, संघ प्रमुख मोहन भागवत के ‘सच्ची आजादी’ वाले बयान पर विवाद छिड़ गया है। भागवत ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तिथि को भारत की सच्ची आजादी का दिन बताया था। इस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तीखी प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा कि यह संविधान पर हमला है और स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान है। संभल में हो रही खदाई पर रखी अपनी राय अवधेशानंद गिरि महराज ने संभल में हो रही खदाई और काशी और मथुरा जैसे मुद्दों पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि जहां खोदेंगे वहां सनातन ही निकलेगा। अवधेशानंद गिरी ने कहा कि भारत ही क्यों और संभल ही क्यों? दुनिया भर में खुदाई में सनातन के प्रमाण मिल रहे हैं। सऊदी अरब, ईरान, उज़्बेकिस्तान, पूरे मिडल ईस्ट में खुदाई में सनातन और सनातन के प्रमाण मिल रहे हैं। महाकुंभ 2025पर क्या बोले महामंडलेश्वर? प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 की तारीफ करते हुए अवधेशानंद गिरि ने कहा कि यहां आने वाले लोगों के आंकड़ों पर जो सवाल उठाए जा रहे हैं वह बेमानी है। क्योंकि जिस तरीके का यह महाकुंभ आयोजित हो रहा है और दुनिया भर से जितने लोग यहां आ रहे हैं, वह बता रहा है कि सनातन को देखने और समझने का कौतूहल देश और दुनिया में बहुत ज्यादा है। इसलिए 40 करोड़ लोग अगर आ रहे हैं तो कोई आश्चर्य की बात नहीं है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox