अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य जन जन में मानवता के लिए योग को बढ़ावा देना – अंजली चौधरी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य जन जन में मानवता के लिए योग को बढ़ावा देना – अंजली चौधरी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- नेहरू युवा केंद्र, जिला दक्षिण-पश्चिम दिल्ली ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को बड़े ही धूमधाम से मनाया। इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य जन जन में मानवता के लिए योग को बढ़ावा देना रखा गया था। जिला प्रशासन दक्षिण पश्चिम दिल्ली, जिला युवा अधिकारी अंजली चौधरी, नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नॉलजी, एनएसएस सेल के प्रोग्राम ऑफिसर डॉ प्रवीण सरोहा, एनएसएस के क्षेत्रीय निदेशक कार्यालय एवं सम्पूर्ण युवाओ के सहयोग एव खंड स्तरीय योगा का कार्यक्रम भगिनी निवेदिता कॉलेज मे प्राचार्य प्रो राज भारद्वाज एवं डॉ ममता सहरावत, सह-प्राध्यापक से यह कार्यक्रम निर्धारित किया गया एवं सफलतापूर्वक इसका आयोजन भी किया गया।

 इस अवसर पर आचार्य स्वाती झा के निर्देशन में करीब 400 भागीदारों ने योग किया एवं योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का प्रण भी लिया। इस अवसर पर एनवाईके दक्षिण-पश्चिम जिला की युवा अधिकारी अंजली चौधरी ने कहा कि योग केवल शारीरिक बल ही नही बल्कि मानसिक एवं आध्यात्मिक बल भी प्रदान करता है एवं युवाओ के सशक्तिकरण में एक अहम हिस्सा निभा सकता है। योग से सिर्फ बीमारियाँ ही नहीं दूर होती बल्कि यह मानसिक तनाव को कम कर मनुष्य में प्रतिदिन एक नई ऊर्जा भरने का भी काम करता है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर योग दिवस को पहुंचाया और विश्व भर में जन जन अब योग को अपना ही नहीं रहा बल्कि प्रशिक्षण लेने भारत में आ रहा है। योग दिवस पर कार्यक्रम नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नॉलजी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दो दिन 20 जून एवं 21 जून 2022 रखा गया था।

21 जून 2022 को यह कार्यक्रम वेगास माल, द्वारका मे पुलिस उपायुक्त दफ्तर और भगिनी निवेदिता कॉलेज के सहयोग से आयोजित किया गया था। मुख्य अतिथि के रूप में माननीय पुलिस उपायुक्त श्री हर्षवर्धन एवं निगम पार्षद माननीय सुमन डागर उपस्थित थे। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र का प्रतिनिधित्व करते हुए श्री सुरेन्द्र बोकन जी उपस्थित थे। साथ ही कार्यक्रम में 1000 से अधिक युवाओ और सभी राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सूरज उपाध्याय, हरगोविंद आर्य, प्रिंसि, नेहा, विकास, धीरज, गौरव, प्रभात, आरिफ़, मखदूम आलम, भावना शर्मा व मानसी शर्मा उपस्थित रह कर कार्यक्रम को सम्पन्न किया गया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox