हिमाचल प्रदेश/अनीशा चौहान/- हिमाचल प्रदेश इन दिनों भीषण प्राकृतिक आपदा का सामना कर रहा है। लगातार बारिश और पहाड़ों पर हो रहे भूस्खलन ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। ब्यास नदी उफान पर है और कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। सड़कों का संपर्क टूट गया है, घर बह गए हैं और अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है।

प्रकृति के इस प्रकोप से डरे और परेशान ग्रामीण अब धार्मिक आस्था का सहारा ले रहे हैं। गांव-गांव में लोग देवताओं की पूजा-अर्चना और अनुष्ठान कर रहे हैं। ग्रामीणों का मानना है कि देवताओं की कृपा से ही इस आपदा से छुटकारा मिलेगा। संकट की इस घड़ी में लोग एक-दूसरे का सहारा बनकर सामूहिक रूप से समाधान खोजने की कोशिश कर रहे हैं।


More Stories
बुकिंग नियमों में बदलाव — अब 45 दिन बाद ही होगा अगला सिलेंडर बुक
सुरहेड़ा गांव में 11 केवी बिजली लाइन को भूमिगत करने का शुभारंभ
‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ विषय पर रोहिणी में भव्य सेमिनार आज, मुख्य वक्ता होंगी साध्वी ऋतंभरा
हरीश राणा को सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु की अनुमति, एम्स में शुरू हुई प्रक्रिया
पश्चिम एशिया में बढ़ता युद्ध संकट: इस्राइली हमले में लेबनान में चार की मौत
हरीश राणा केस: मां की भावुक अपील, हमें बेटे के साथ अकेला छोड़ दें