सोशल मीडिया पर न फैलाये अफवाहें

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सोशल मीडिया पर न फैलाये अफवाहें

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/भावना शर्मा/- दिल्ली में सीएए की आड़ में हुए उपद्रवों व खूनी खेल को रोकने व दिल्ली में पूरी तरह से शांति बनाये रखने के लिए दिल्ली पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद हो गई है। पूर्वी दिल्ली का असर द्वारका जिले में न पड़े इसके लिए द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंटो अलफोंस के नेतृत्व में एक तरफ जहां लोगों तक पंहुच बनाने के लिए बैठकों का दौर चलाये हुए है वहीं दूसरी तरफ गश्त लगाकर हर स्थिति पर नजर भी बनाये हुए है। इस अवसर पर लोगों से संपर्क के दौरान अधिकारी सोशल मीडिया पर अफवाहें नही फैलाने की लोगों से अपील कर रहे हैं। साथ ही किसी भी तरह की अफवाह व घटना की तुरंत पुलिस को जानकारी देने की भी अपील कर रहे है।
                        सोमवार को उत्तमनगर व ककरौला में फैली अफवाहों के मध्यनजर द्वारका पुलिस उपायुक्त अंटो अलफोंस ने जिले में गश्त बढ़ाते हुए कहा कि पुलिस हर स्थिति पर पूरी तरह से नजर रखें हुए है। जिले में हर तरफ शांति है। कहीं कोई गड़बड़ी की घटना नही है। फिर भी लोगा अफवाहों को बड़ी जल्दी फैलाने में मदद करते है। इसके लिए उन्होने कहा कि जो भी साम्प्रदायिक सोहार्द बिगाड़ने की कोशिश करेगा उसे बख्सा नही जायेगा। साथ ही उन्होने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर लोग अफवाहें न फैलाये। उन्होने चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी अफवाहें फैलायेगा उसके खिलाफ पुलिस कड़ी कार्यवाही करेगी। जिले में शांति बनाये रखने के लिए सभी थानों के एसएचओ, सभी जोन के एसीपी व जिला पुलिस अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त के साथ बैठके भी कर रहे हैं और लोगों से शांति बनाये रखने तथा किसी भी तरह की अफवाह तथा घटना के लिए पुलिस को तुरंत सूचित करने की अपील भी कर रहे है। इस संबंध में एसीपी विजय सिंह ने कहा कि पुलिस भी सोशल मीडिया के सहारे लोगों से संपर्क कर रही है। इसके साथ ही कालोनियों व गांवों में जाकर लोगों से जनसंपर्क कर उन्हे समझा रही है। खासकर युवाओं व महिलाओं को पुलिस गश्त के दौरान संपर्क कर उन्हे समझा रही है कि वो अफवाहों पर ध्यान न दे और किसी भी पोस्ट को फारवर्ड करने से पहले उसकी सच्चाई जान लें। वर्ना उन्हे कानूनी कार्यवाही का भी सामना करना पड़ सकता है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox