सनातन धर्म को लेकर उदयनिधि के फिर बिगड़े बोल, बोले- सनातन धर्म को खत्म करना होगा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सनातन धर्म को लेकर उदयनिधि के फिर बिगड़े बोल, बोले- सनातन धर्म को खत्म करना होगा

-राज्यपाल आर एन रवि पर पलटवार में उदयनिधि ने किया सनातन धर्म पर हमला

तमिलनाडु/शिव कुमार यादव/- तमिलनाडु के युवा मामले और खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने एक बार फिर सनातन धर्म पर बिगड़े बोल बोले है। इस बार उन्होने कहा कि छुआछूत को खत्म करने के लिए सनातन धर्म को खत्म करना होगा। दरअसल, स्टालिन तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि के बयान पर पलटवार कर रहे थे। राज्यपाल ने एक कार्यक्रम में कहा था कि एक बड़े तबके के भाई-बहनों को समानता की नजर से नहीं देखा जा रहा। ऐसा करने के लिए हिंदू धर्म में कहीं नहीं कहा गया है।
            राज्यपाल ने एक कार्यक्रम में कहा था कि दुर्भाग्य से हमारे समाज में कुछ भेदभाव हैं। एक बड़े तबके के भाई-बहनों को समानता की नजर से नहीं देखा जा रहा। ऐसा करने के लिए हिंदू धर्म में कहीं नहीं कहा गया है। यह एक सामाजिक बुराई है और निश्चित तौर पर इसका खात्मा होना चाहिए। इस बयान पर पलटवार करते हुए स्टालिन ने कहा कि जातिगत भेदभाव को समाप्त करने के लिए ही सनातन धर्म को समाप्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि अगर सनातन नष्ट हो जाएगा, तो छुआछूत भी नष्ट हो जाएगी।

भाजपा कर रही बाधाएं पैदा
वहीं, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने ऑल इंडिया फेडरेशन फॉर सोशल जस्टिस के सम्मेलन के दौरान कहा कि हम सभी सामाजिक न्याय बनाए रखने के लिए लगातार लड़ रहे हैं, लेकिन भाजपा इसमें बहुत सारी बाधाएं पैदा करती है। भाजपा नहीं चाहती कि गरीब, पिछड़े वर्ग के लोगों की हालत सुधरे। उन्होंने कहा कि जब डीएमके ने सरकार बनाई तो हमने सामाजिक न्याय निगरानी समिति का गठन किया जो इस बात की निगरानी करेगी कि सामाजिक न्याय को ठीक से बनाए रखा जा रहा है या नहीं । उन्होंने कहा कि इसी तरह, सभी राज्यों को एक सामाजिक न्याय निगरानी समिति का गठन करना चाहिए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox