पंजाब/सिमरन मोरया/- डेराबस्सी नगर परिषद के तहत रोहिणी मोहल्ले की 36 वर्षीय विवाहिता ने शादी की वर्षगांठ के दिन सल्फास खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर पति उसे अस्पताल ले गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक विवाहिता की पहचान गीता पत्नी योगेश अत्री वासी मकान नंबर 858 रोहिणी 36 मोहल्ला, वार्ड नंबर 18, डेराबस्सी के रूप में हुई।
जानकारी मुताबिक गीता का विवाह योगेश अत्री से 2011 को हुआ था। परिवार में उसके दो बच्चों में 10 वर्षीय बेटा और 8 वर्षीय बेटी भी है। योगेश पेशे से एम्बुलैंस चालक है। एनिवर्सरी के दिन रात करीब 8:00 बजे योगेश ने घर लौटते समय अपनी पत्नी को फोन कर कहा कि वो रात का खाना न बनाए, वह पिज़्ज़ा और केक लेकर आ रहा है।
इस पर उसकी पत्नी गीता ने जवाब दिया कि अब कुछ भी लाने की जरूरत नहीं है। उसने जहरीली दवा खा ली है। इस बीच आधे घंटे के भीतर गीता की योगेश अत्री घर पहुंचा और पत्नी मध्य रात्रि गीता ने दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी ए.एस.आई. अशोक कुमार ने बताया मृतका के भाई के बयानों के आधार पर कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।


More Stories
बुकिंग नियमों में बदलाव — अब 45 दिन बाद ही होगा अगला सिलेंडर बुक
सुरहेड़ा गांव में 11 केवी बिजली लाइन को भूमिगत करने का शुभारंभ
‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ विषय पर रोहिणी में भव्य सेमिनार आज, मुख्य वक्ता होंगी साध्वी ऋतंभरा
हरीश राणा को सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु की अनुमति, एम्स में शुरू हुई प्रक्रिया
पश्चिम एशिया में बढ़ता युद्ध संकट: इस्राइली हमले में लेबनान में चार की मौत
हरीश राणा केस: मां की भावुक अपील, हमें बेटे के साथ अकेला छोड़ दें