नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर हेल्थ फिटनेस ट्रस्ट ने हेल्थ एंड फिटनेस के तहत 10 कि मी व ,5 कि मी रन का आयोजन किया। यह दोड दिल्ली मे इंडिया हैबिटेट सेंटर से श्ुरू हुई और लोदी गार्डन का चक्कर लगाकर हैबिटेट सैंटर में ही खत्म हुई। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने मेजर ध्यानचंद को श्रद्धंजलि भी अर्पित की।
रन के बाद यूएसए पोल्ट्री एंड एग एक्सपोर्ट काउंसिल (यूएसपीईईसी) और यूनाइटेड सोयाबीन बोर्ड (यूएसबी) द्वारा आयोजित प्रतिभागी स्वास्थ्य वार्ता में सभी धावको ने भाग लिया। जिसमें जीवन में खेल और दैनिक गतिविधियों के मूल्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए और फिट स्वस्थ रहने के महत्व पर जोर दिया गया।
इंडिया हैबिटेट सेंटर के सिल्वर ओक हॉल मेंस्वास्थ्य जागरूकता वार्ता के बाद तिंरगा रन के लिए बहादुरगढ़ रनर ग्रुप के दीपक छिल्लर को मोमटो देकर सम्मानित किया गया। साथ ही बी आर जी ग्रुप के धावको एशियन मैराथान चेम्पियन सुनीता गोदारा द्वारा तिंरगा रन में 10 कि मी मे उर्मिला डबास का दुसरा स्थान हासिल करने ,राकेश डबास पहला स्थान ,चेतन को तीसरा स्थान, 40 प्लस आयु वर्ग मे सुरेश राठी का दुसरा, 50 प्लस आयु वर्ग मे जगदीश राम का पहला, मुकेश दहिया को तीसरा 60 प्लस आयु वर्ग मे सतीश देशवाल को पहला, धर्मपाल रावत का दुसरा। वहीं सुरभी शर्मा 5 कि मी वर्ग मे पहला स्थान लेने पर ट्रॉफी और गिफ्ट दिए गए।


More Stories
इंस्टाग्राम पर हथियार दिखाकर रील बनाने वाला युवक हिरासत
36 घंटे की घेराबंदी के बाद शातिर झपटमार गिरफ्तार
झुग्गी बस्ती में भीषण आग, दिल्ली पुलिस और दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
द्वारका में स्पेशल स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, फरार घोषित अपराधी योगेश उर्फ टिल्लू गिरफ्तार
द्वारका में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, कार से 1500 क्वार्टर बरामद
अयोध्या में राष्ट्रपति के दौरे को लेकर हाई अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी