बॉलीवुड/उमा सक्सेना/- बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म ‘धुरंधर’ में नजर आने वाले हैं, जिसमें वह भारतीय सेना के बहादुर कमांडो मेजर मोहित शर्मा का किरदार निभा रहे हैं। मेजर मोहित शर्मा की असाधारण वीरता और देशभक्ति को बड़े पर्दे पर जीवंत किया जाएगा।
फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे मेजर मोहित ने आतंकवाद की जड़ों को हिलाने के लिए पाक अधिकृत कश्मीर में गुप्त मिशनों को अंजाम दिया। दक्षिण कश्मीर में 2004 में एक अत्यंत गोपनीय अभियान में उन्होंने हिजबुल मुजाहिदीन के नेटवर्क में घुसकर महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई और आतंकियों के बीच रहकर उनका भरोसा जीता।

इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के इलाके तक जाकर मिशन सफल किया और दो खतरनाक आतंकियों को मार गिराया।
मेजर मोहित शर्मा की बहादुरी केवल गुप्त मिशनों तक ही सीमित नहीं रही। 2009 में उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में उन्होंने चार आतंकियों को मार गिराया, जबकि वह खुद घायल हुए थे। इस अदम्य साहस और नेतृत्व के लिए उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया। उनके सैन्य करियर में उन्होंने 1 पैरा (स्पेशल फोर्स) में शामिल होकर युवा सैनिकों को प्रशिक्षित किया और सेना में विशिष्ट पहचान बनाई।
मेजर मोहित शर्मा का जन्म हरियाणा के रोहतक में हुआ और उनका परिवार देशभक्ति और अनुशासन के लिए जाना जाता था। उनकी पत्नी मेजर ऋषिमा शर्मा भी भारतीय सेना में अधिकारी थीं और दोनों एक आदर्श सैन्य दंपति के रूप में पहचाने जाते थे। उनके परिवार और देश के लिए उनका योगदान हमेशा गर्व का स्रोत बना रहेगा।
फिल्म ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर 2025 को रिलीज़ हो रही है। रणवीर सिंह के अलावा फिल्म में आर. माधवन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आएंगे। निर्देशक आदित्य धर ने मेजर मोहित शर्मा की शौर्यगाथा को बड़े पर्दे पर उतारने के लिए पूरी तैयारी की है, जिससे दर्शक भारतीय सेना की वीरता और देशभक्ति की कहानी जीवंत रूप में देख सकेंगे।


More Stories
नजफगढ़ मेट्रो: 1 मार्च से 16 मार्च 2026 तक की प्रमुख खबरें
इंस्टाग्राम पर हथियार दिखाकर रील बनाने वाला युवक हिरासत
36 घंटे की घेराबंदी के बाद शातिर झपटमार गिरफ्तार
झुग्गी बस्ती में भीषण आग, दिल्ली पुलिस और दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
द्वारका में स्पेशल स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, फरार घोषित अपराधी योगेश उर्फ टिल्लू गिरफ्तार
द्वारका में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, कार से 1500 क्वार्टर बरामद