अनीशा चौहान/- दिल्ली विधानसभा चुनाव में यमुना की सफाई एक बड़ा मुद्दा बन चुका है। भाजपा और कांग्रेस, दोनों ही पार्टियां अरविंद केजरीवाल को उनके वादों की याद दिलाकर निशाना साध रही हैं। इस बीच, अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने हरियाणा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

केजरीवाल ने हरियाणा सरकार पर यमुना के पानी को जहरीला करने का आरोप लगाते हुए कहा, “दिल्ली के लोगों को पीने के लिए पानी हरियाणा और उत्तर प्रदेश से मिलता है। यमुना में हरियाणा से पानी दिल्ली में आता है। भाजपा की हरियाणा सरकार ने यमुना के पानी को जहरीला कर दिया है। हालांकि, दिल्ली जल बोर्ड ने उस पानी को दिल्ली में आने से रोक दिया। भाजपा सरकार ने पानी में ऐसा जहर मिलाया है, जिसे जल उपचार संयंत्रों द्वारा भी साफ नहीं किया जा सकता है। इससे दिल्ली के एक तिहाई हिस्से में पानी की कमी हो गई है।”

केजरीवाल का यह भी दावा है कि यह हरियाणा सरकार की साजिश है, ताकि दिल्ली में अफरा-तफरी मचाई जा सके और इसका दोष आम आदमी पार्टी (AAP) पर आए।
वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केजरीवाल के आरोपों का जवाब देते हुए कहा, “केजरीवाल को दिल्ली के लोगों से बात करनी चाहिए, क्योंकि उन्होंने जो यमुना को साफ करने की बात की थी, आज 28 नाले गंदा पानी छोड़ रहे हैं। इसकी जिम्मेदारी खुद केजरीवाल की है।”
सैनी ने आगे कहा कि, “आप (केजरीवाल) अपने मुख्य सचिव को भेजें और मैं अपने मुख्य सचिव से कहूंगा कि सोनीपत में यमुना के पानी की गुणवत्ता की जांच करें, जहां से यह पानी दिल्ली में प्रवेश करता है।” यह आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला चुनावी माहौल को और भी गर्मा रहा है। चुनाव आयोग ने हरियाणा सरकार से इन आरोपों पर मंगलवार तक जवाब मांगा है।


More Stories
जनता की आवाज ही भगवान की आवाज: अभय सिंह चौटाला
सुख बांटने से ही मिलता है सच्चा संतोष: साध्वी ऋतंभरा
बिंदापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वाहन चोर गिरफ्तार, 6 स्कूटी और 1 बाइक बरामद
नींद की गोलियों से दूर रहने की सलाह, ‘स्लीप हाइजीन’ और वैदिक ‘स्वर विज्ञान’ को बताया स्थायी समाधान
‘अतिथि देवो भव’ की मिसाल: एसजीटी विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन
द्वारका के पंडवाला गांव में प्रॉपर्टी विवाद ने लिया खौफनाक मोड़