नई दिल्ली/ – प्रियंका चोपड़ा को उनके पति निक जोनास से एक अनोखा तोहफा मिला है जिसे पाकर वो बहुत उत्साहित हैं. निक जोनास ने प्रियंका को क्रिसमस पर एक स्नोमोबाईल (बर्फ पर चलने वाली इलेक्ट्रॉनिक गाड़ी) तोहफे के रूप में दिया है और प्रियंका इसे पाकर खूब खुश हैं. प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें उनके चेहरे को हाव-भावों को देखकर समझा जा सकता है कि प्रियंका को निक का दिया यह तोहफा कितना पसंद आया है. इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “सांता ने मुझे यह बैट मोबाइल दिया है. मेरे पति मुझे बखूबी समझते हैं. धन्यवाद और प्यार. हैशटैगक्रिसमस.”
निक जोनास के लिए उनकी पत्नी का हंसता-मुस्कुराता चेहरा ही उनके लिए क्रिसमस का तोहफा है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें प्रियंका चोपड़ा अपने नए स्नोमोबाल पर बैठकर मुस्कुराते हुए पोज देती नजर आ रही हैं. इसके कैप्शन में निक ने लिखा है, “उसकी मुस्कुराहट को देखने से बेहतर और कुछ भी नहीं है. हैशटैगक्रिसमस.” इससे पहले भी प्रियंका चोपड़ा ने अपनी और निक जोनास की एक फोटो शेयर की थी, जिसमें दोनों ही कपल बहुत जबरदस्त लग रहे थे. इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, “यह सबसे ज्यादा खुशियों वाला क्रिसमस था. हमसे आप तक, मेरी क्रिसमस.” वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार फिल्म ‘द स्काइ इज पिंक’ में नजर आईं. इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित शराफ भी अहम भूमिका में दिखाई दिए थे.


More Stories
सिविक सेंटर के बाहर सफाई कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन
आगरा में गैस संकट गहराया, ब्लैक मार्केट में दोगुनी कीमत पर बिक रहे सिलिंडर
कांग्रेस में उठे मतभेद के स्वर, विधायक कुलदीप वत्स के बयान से सियासत गरम
इंदौर अग्निकांड: इलेक्ट्रिक कार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलेंडर धमाकों में 8 की मौत
सब्जी मंडी में स्नैचर गिरफ्तार, CCTV और खुफिया जानकारी से पुलिस को बड़ी सफलता
साध नगर में भीषण आग, इमारत में फंसे एक ही परिवार के 9 लोग