पीएम मोदी ने कांग्रेस को बताया जंग लगा लोहा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
December 16, 2025

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पीएम मोदी ने कांग्रेस को बताया जंग लगा लोहा

-मध्यप्रदेश में जनसभा में कसा कांग्रेस पर तंज, जनसभा में मोदी का भव्य स्वागत

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़ / मध्य प्रदेश  / मानसी शर्मा – मध्य प्रदेश के भोपाल जिले के जंबूरी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में लोगों का अभिवादन किया। साथ ही पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं की एक सभा ‘कार्यकर्ता महाकुंभ’ को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ये जनसैलाब, ये उमंग, ये उत्साह, ये कार्यकर्ता का महाकुंभ, महासंकल्प… बहुत कुछ कहता है। ये दिखाता है कि मध्य प्रदेश के मन में क्या है, ये दिखाता है नई ऊर्जा से भरी हुई भाजपा, ये दिखाता है भाजपा और भाजपा के हर कार्यकर्ता का बुलंद हौसला।

पीएम मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश में बीजेपी सरकार को लगभग 20 साल पूरे हो गए हैं। इसका मतलब यह है कि जो युवा आगामी चुनाव में पहली बार मतदान करेंगे, उन्होंने सिर्फ भाजपा सरकार देखी है। मध्य प्रदेश के वर्तमान युवा भाग्यशाली हैं कि उन्होंने कांग्रेस सरकार का कुशासन नहीं देखा। कांग्रेस ने प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया। भाजपा ने नई ऊर्जा के साथ प्रदेश को नई ऊंचाई पर ले जाने का प्रयास किया है। यहां के युवाओं ने बीपीजे सरकार के विकास कार्यों और सुशासन को देखा है।

कांग्रेस, जंग लगा हुआ वो लोहा है- पीएम मोदी
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस, जंग लगा हुआ वो लोहा है,  जो बारिश में रखे-रखे खत्म हो जाता है। अब कांग्रेस में न देखने का सामर्थ्य बचा है और न ही देशहित को समझने का। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ एक परिवार का गौरवगान करने में जुटी रही है। कांग्रेस, भारत में भ्रष्ट व्यवस्था को पोषित करने में ही जुटी रही है।

कांग्रेस पर कसा तंज
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस न खुद बदलना चाहती है और न ही देश को बदलने देना चाहती है। देश समृद्धि की तरफ बढ़ने के लिए घोर परिश्रम कर रहा है, लेकिन कांग्रेस देश को 20वीं शताब्दी में ले जाना चाहती है। उन्होंने कहा कि आज हमारे प्रेरणापुंज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्म दिवस है। पंडित जी ने सुशासन को अंत्योदय से जोड़कर देखा, समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास को प्राथमिकता दी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox