नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़ /नई दिल्ली / मानसी शर्मा – भारत ने एशियन गेम्स में चौथे दिन गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है । 25 मीटर पिस्टल में भारतीय महीलाओं ने स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लिया है आपको बता दे कि, मनु भाकर , ईशा सिंह और रिदम सांगवान ने भारत को चौथा मेडल दिया। इसके साथ ही भारत ने अब तक 15 पदक पर हासिल कर लिए है। वहीं अंक तालिका में भारत छठे पायदान पर मौजूद है। भारत की मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। यह भारत के लिए चौथा गोल्ड है। वहीं भारत की सिफ्त कौर समरा, आशी चौकसे और मानिनी कौशिक ने 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता। फाइनल में चीन ने मात दी।
तीसरे दिन घुड़सवारी में जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स तीसरे दिन भी भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत ने तीसरे दिन अपना तीसरा गोल्ड मेडल जीता है। भारत की घुड़सवारी टीम ने 41 साल बाद स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। भारतीय घुड़सवार सुदीप्ति हजेला, दिव्यकीर्ति सिंह, अनूष अग्रवाल और हृदय छेदा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
महिला टीम ने भी हासिल किया गोल्ड मेडल
तीसरे दिन भारत को तीसरा गोल्ड मेडल मिला। इससे पहले महिला क्रिकेट टीम ने गोल्ड मेडल जीता था। भारतीय महिला टीम ने फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 19 रनों से हरा दिया। इससे पहले भारत ने शूटिंग में गोल्ड मेडल जीता था। अब टीम इंडिया के पास कुल 14 मेडल हो गए हैं। भारत के पास 3 स्वर्ण, 4 रजत और 7 कांस्य पदक हैं। मंगलवार को टीम इंडिया को सेलिंग में 2 ब्रॉन्ज मेडल मिले।


More Stories
समस्तीपुर एसपी ऑफिस में महिला का आत्महत्या का प्रयास, खुद को सहायक जेल अधीक्षक की पत्नी बताया
पश्चिमी विक्षोभ का असर: उत्तर भारत में ठंड तेज, पहाड़ों पर बर्फबारी, दिल्ली में सर्द हवाएं
14 साल के वैभव सूर्यवंशी बने देश के सबसे ज्यादा खोजे गए क्रिकेटर
Education for Bharat: डिजिटल शिक्षा को जमीन तक ले जाने पर हुआ मंथन
IndiGo संकट: सीईओ की माफी पर भड़के यूजर्स, एक्स पर कम्युनिटी नोट से उठा बड़ा सवाल
कृषि विज्ञान केंद्र उजवा में विश्व मृदा दिवस 2025 मनाया गया